{"_id":"09bd917491728873f820c21bb64ec42c","slug":"home-minister-rajnath-singh-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंडन ने राजनाथ को बता डाला आज का 'पटेल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंडन ने राजनाथ को बता डाला आज का 'पटेल'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 08 Jun 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नेता लालजी टंडन ने केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ आए राजनाथ सिंह की दिल खोलकर तारीफ की।
विज्ञापन
बताते चलें कि लालजी टंडन को राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा चल रही है और उन्होंने मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए राजनाथ सिंह की तारीफों के पुल बांध दिए।
टंडन ने राजनाथ सिंह की तुलना देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल से करते हुए कहा, पटेल ने देश की सुरक्षा पर सराहनीय कार्य किया और श्री सिंह में भी उनकी ही छवि मिलती है।
उधर केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद लखनऊ आए राजनाथ सिंह ने कहा कि वह यहां जनता का आभार व्यक्त करने आए हैं।
करीब 12 बजे के आस-पास लखनऊ आए राजनाथ सिंह शनिवार और रविवार दो दिन तक यहां रहेंगे।
राजनाथ ने सबसे पहले चारबाग स्थित पंडित दीन दयाल स्मृतिका पहुंचकर माल्यार्पण किया और फिर भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि मोदी सरकार देश के गौरव और सम्मान के लिए सभी उचित कदम उठाएगी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि वह लखनऊ के विकास मॉडल के अलावा उग्रवाद, आतंकवाद और नक्सलवाद पर भी प्लान तैयार कर रहे हैं।
अपने सम्बोधन में गृहमंत्री ने कहा कि वह मोदी सरकार जनता की कसौटी पर खरी उतरेगी और पांच साल में बेहतर कार्य करके दिखाएगी।
श्री सिंह ने पार्टी की पत्रिका वर्तमान कमल ज्योति के लंबे समय तक संपादक रहे शिवकुमार अस्थाना की मृत्यु पर भी संवेदना व्यक्त की।
राजनाथ सिंह शाम 6 बजे निरालानगर स्थित सरस्वती कुंज के माधव सभागार में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।