{"_id":"6043067f8ebc3ee97848591e","slug":"home-guards-lock-themselves-in-a-room-with-a-girlfriend-then-threatened-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड की करतूत: प्रेमिका संग खुद को किया कमरे में बंद, बोला-कोई आया तो गोली मार दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड की करतूत: प्रेमिका संग खुद को किया कमरे में बंद, बोला-कोई आया तो गोली मार दूंगा
Sat, 06 Mar 2021 10:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके के तेलीबाग स्थित राम टोला में भाई के घर पहुंचे होमगार्ड अरुणेश कुमार ने खुद को प्रेमिका के साथ कमरे में बंदकर गोली मार लेने की धमकी दी। इससे भाई बृजेश ने नगराम में रह रहे होमगार्ड के बच्चों व पत्नी को बुला लिया।
लेकिन पत्नी व बच्चों के पहुंचने के बाद भी अरुणेश ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। यही नहीं अपनी लाइसेंसी बंदूक से भाई व अन्य लोगों को मार देने की धमकी देने लगा। इस पर बृजेश ने 112 नंबर पर पुलिस सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने अरुणेश व उसकी महिला को समझा बुझाकर कमरे से निकाला।
अरुणेश के पत्नी व बच्चे दोनों पर कार्रवाई की मांग करते रहे, लेकिन पुलिस ने महिला मित्र को जाने दिया। कोतवाल आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि अरुणेश रावत का अपनी पत्नी से 15 वर्षों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
वह अलग रहता है। शुक्रवार शाम वह एक महिला मित्र को लेकर छोटे भाई के घर पहुंच गया और कमरे को अंदर से बंद कर हंगामा करने लगा। अरुणेश के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली गई है।