{"_id":"622cd2407275934a56126d69","slug":"holi-special-buses-will-operate-in-uttar-pradesh-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में होली : स्पेशल बसों का संचालन आज से, 3500 साधारण एवं एसी गाड़ियां यात्रियों को कराएंगी सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में होली : स्पेशल बसों का संचालन आज से, 3500 साधारण एवं एसी गाड़ियां यात्रियों को कराएंगी सफर
Sun, 13 Mar 2022 12:36 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:36 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए कि 13 से 22 मार्च तक अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जाए। साथ ही अफसरों, चालकों, परिचालकों व कर्मियों के सभी अवकाश को रद्द करने को कहा है। इस अवधि के दौरान चालकों-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
होली में यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी होली स्पेशल बसें
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम आज से होली स्पेशल बसों का संचालन करने जा रहा है। यात्रियों को इन बसों की सुविधा 22 मार्च तक मिलेगी। होली पर लगभग 3500 साधारण एवं एसी बसें यात्रियों को सफर कराएंगी। इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
जारी निर्देश में कहा गया है कि 13 से 22 मार्च तक अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जाए। प्रबंध निदेशक ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अफसरों, चालकों, परिचालकों व कर्मियों के सभी अवकाश को बंद कर दिया जाए। संचालन के दौरान अधिकारी कार्यालय के बजाए बस अड्डे एवं डिपो में मुस्तैद रहें। चालकों व परिचालकों की रोस्टर के आधार पर ड्यूटी चार्ट तैयार कर सभी बसें पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं।
विज्ञापन
लखनऊ में गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रयागराज, चंदौली, कौशांबी, बस्ती, बलरामपुर आदि जिलों को जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग व अवध बस अड्डों से सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
चालकों-परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
जो चालक एवं परिचालक 13 से 22 मार्च तक रोजाना तय किमी. बस का संचालन करेंगे, उन्हें प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस योजना में संविदा चालक व परिचालक शामिल होंगे। जो न्यूनतम नौ दिवसों में दैनिक रूप से तय औसत किमी बस का संचालन करेंगे उन्हें 350 रुपये प्रति दिवस की दर से एकमुश्त 3150 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। चालकों एवं परिचालकों को ग्रामीण में अंतर्जनपदीय 300 किमी, उपनगरीय डिपो लखनऊ क्षेत्र 250 किमी एवं नोएडा, ग्रेटर नोएडा डिपो, नोएडा क्षेत्र में 250 किमी रोज बस का संचालन करना होगा।