{"_id":"699e9a3649125b5ff40700b3","slug":"hoardings-in-support-of-avimukteshwaranand-have-been-put-up-in-lucknow-with-calling-cm-yogi-anti-sanatan-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में लगीं होर्डिंग, कांग्रेस ने सीएम योगी को बताया सनातन विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में लगीं होर्डिंग, कांग्रेस ने सीएम योगी को बताया सनातन विरोधी
Wed, 25 Feb 2026 12:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:14 PM IST
सार
लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में होर्डिंग लगाई गई हैं। इनमें कांग्रेस ने सीएम योगी को सनातन विरोधी बताया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में लगीं होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस नेता ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन और सरकार पर निशाना साधते हुए होर्डिंग लगाईं। इसमें लिखा कि 'जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है'।
विज्ञापन
इतना ही होर्डिंग में सीएम योगी को सनातन विरोधी भी बताया। कांग्रेस नेता आर्यन मिश्रा की तरफ से लगाई गईं इन होर्डिंग्स में लिखा गया कि 'स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सम्मान में, कांग्रेस पार्टी मैदान में'।
विज्ञापन
बताते चलें कि प्रयागराज माघ मेले के दौरान से उपजा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में उनके और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर उन्होंने अग्रिम जमानत अर्जी डाली है।
विज्ञापन