{"_id":"e131c54329d6b7195b045a84910b1e71","slug":"hivtype-2-case-find-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में पहली बार सामने आया एचआईवी टाइप-2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में पहली बार सामने आया एचआईवी टाइप-2
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Aug 2013 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्लभ एचआईवी-2 पॉजिटिव के दो मामले लखनऊ में मिले हैं। केजीएमयू के ब्लड बैंक में आए रक्तदाताओं के नमूने की जांच में यह मामले सामने आए।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का दावा है कि भारत में पहली बार यह संक्रमण मिला। अब तक पश्चिमी अफ्रीका के देशों में ही इसकेमरीज पाए गए थे।
इन मरीज की रिपोर्ट नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (नाको) को केजीएमयू ने भेजी है।
केजीएमयू विशेषज्ञों का कहना है कि अब तक भारत में अभी यह दुर्लभ मामला है। दोनों मरीजों की जांच के बाद यह चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
जांच रिपोर्ट आने के बाद केजीएमयू प्रशासन हरकत में आ गया। जानकारी करने पर पता चला कि इनमें से एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
वहीं दूसरे के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। जांच के समय दिया गया पता और फोन नंबर भी गलत पाया गया है।
इस जानकारी को नाको की यूपी इकाई के जरिए भेजा गया है। इससे जरूरी जांच और कार्रवाई नाको कर सके।
केजीएमयू ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. तूलिका चंद्रा का कहना है कि रिपोर्ट बनाने से पहले पूरी जांच को दुबारा से चेक किया गया।
अभी तक टाइप-2 एचआईवी पॉजिटिव के मामले देश में नहीं मिले। ऐसे में हम पूरी सावधानी बरत रहे थे।
इसके लिए न्यूक्लियक एसिड टेस्ट केबाद दिल्ली में भी जांच कराई गई। मेरी सभी ब्लड बैंक को राय है कि खून चढ़ाने से पहले उसकी जरूरी जांच कर ली जाए।