फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   History sheeter was shot over commission dispute

Lucknow News: कमीशन के विवाद में हिस्ट्रीशीटर को मारी गई थी गोली

Thu, 12 Sep 2024 07:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Sep 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
History sheeter was shot over commission dispute
- सीसीटीवी कैमरे में दिखे कार सवार हमलावर
विज्ञापन

- घायल हिस्ट्रीशीटर के दोस्त की पत्नी ने दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में बुधवार रात सेवानिवृत्त दरोगा के हिस्ट्रीशीटर बेटे धनंजय सिंह को जमीन के कमीशन के विवाद में गोली मारी गई थी। घटना के वक्त धनंजय के साथ मौजूद दोस्त राहुल की पत्नी जूही सिंह ने गोमती विस्तार निवासी अविनाश सिंह उर्फ सिंकू व चार से पांच हमलावरों पर केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले उनके पति व धनंजय को जान से मारने की धमकी दी थी।

एसीपी विकास जायसवाल के अनुसार, फुटेज में कार सवार कुछ हमलावर नजर आए हैं। आरोपियों ने कार कुछ दूरी पर खड़ा की थी। फिर कार से उतरकर धनंजय की कार के पास पहुंचे थे और हमला कर दिया था। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश की जा रही है। वहीं धनंजय को बृहस्पतिवार को ट्राॅमा से छुट्टी दे दी गई। उनके दाहिने पैर में गोली लगी थी।
विज्ञापन

धनंजय ने एमबीए छात्र को मारी थी गोली
इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि धनंजय गोमतीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। जनवरी 2021 में विराज खंड-3 में एमबीए छात्र अंकुर तिवारी को धनंजय ने गोली मारी थी। मामले में धनंजय को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed