फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   History-sheeter son of retired inspector shot in Gomtinagar late night

Lucknow News: देर रात गोमतीनगर में रिटायर्ड दरोगा के हिस्ट्रीशीटर बेटे को मारी गोली

Thu, 12 Sep 2024 03:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter son of retired inspector shot in Gomtinagar late night
लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में बुधवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर कार में दोस्त के साथ बैठे रिटायर्ड दरोगा के हिस्ट्रीशीटर बेटे को चार-पांच लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। उसने एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी गोमतीनगर विकास जायसवाल ने बताया कि विपुलखंड में रिटायर्ड दरोगा राम सहोदर परिवार सहित रहते हैं। उनका बेटा धनंजय सिंह (24) गोमतीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। बुधवार रात 10 बजे वह राहुल के साथ घर के बाहर कार में बैठा था। इस बीच अचानक पहुंचे चार-पांच अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने धनंजय को पीटते हुए गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली धनंजय के दाहिने पैर में लगी। इस बीच धनंजय के साथ मौजूद दोस्त राहुल सिंह शोर मचाते हुए भागा तो आरोपियों ने उसे भी दौड़ा लिया। शोर सुन आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल धनंजय सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धनंजय ने सिंकू नाम के एक युवक पर हमले का आरोप लगाया है। एसीपी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। साथ ही धनंजय के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed