{"_id":"5d4873f58ebc3e6cec0c8868","slug":"historic-mistake-corrected-kashmir-is-now-integrated-fully-with-india-says-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 हटने पर बोले योगी, ऐतिहासिक भूल सुधारी, भारत में कश्मीर का पूर्ण एकीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 हटने पर बोले योगी, ऐतिहासिक भूल सुधारी, भारत में कश्मीर का पूर्ण एकीकरण
Tue, 06 Aug 2019 12:14 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अनुच्छेद 370 व 35 ए को समाप्त करके ऐतिहासिक भूल सुधारी गई है। अब कश्मीरी बेटियों, अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों को उनका सांविधानिक अधिकार मिलेगा।
विज्ञापन
योगी ने सोमवार रात लगातार चार ट्वीट करके कश्मीर पर केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने कश्मीर को भारतीयता के एक सूत्र में पिरोकर सात दशकों की मां भारती की आकांक्षा पूरी करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का कोटिश: अभिनंदन किया और देशवासियों को बधाई दी। कहा, भारत मां इस निर्णय से अभिभूत होगी और आज उन्हें अपने सपूतों पर निश्चित ही गर्व महसूस हो रहा होगा।
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, इस ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय से एक ऐतिहासिक भूल सुधारी गई है। अब जम्मू-कश्मीर को दिया विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया है और कश्मीर भी अन्य राज्यों की तरह भारत का अभिन्न अंग बन गया है? कश्मीर का भारत में पूर्ण एकीकरण हो गया है। इससे आतंकवाद का खात्मा होगा, शांति स्थापित होगी और कश्मीर में सामाजिक तथा आर्थिक विकास की रफ्तार तेज होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीरियों को पूरे देश में शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलेंगे और भारत का हर नागरिक भी पर्यटन, व्यापार के लिए कश्मीर आ-जा सकेगा। कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग था, है और आने वाले भविष्य में सदा सर्वदा रहेगा।