{"_id":"5dd6b83a8ebc3e54921f5300","slug":"hindu-samaj-party-will-contest-over-200-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी हिंदू समाज पार्टी, तैयारियों को लेकर की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी हिंदू समाज पार्टी, तैयारियों को लेकर की बैठक
Thu, 21 Nov 2019 09:45 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 21 Nov 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
कमलेश तिवारी की पत्नी किरन तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
हिंदू समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में 200 से अधिक विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिये संगठनात्मक तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। खुर्शेदबाग स्थित पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पार्टी की बैठक में संगठन के गठन और प्रदेश में उसे मजबूत बनाने को लेकर पदाधिकारियों ने चर्चा की।
प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु जोशी ने बताया कि पार्टी 2022 विधानसभा चुनावों में 200 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयार कर रही है। साथ ही पार्टी आगामी जिला पंचायत चुनाव, छात्र संगठन के चुनाव भी लड़ेगी। इसके लिये प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, महासचिव, मंडल अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों को बुलाया गया था। सभी को अगले एक महीने में जिला स्तर की समिति पूरी तरह से गठित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी माह में जिलों में होने वाली बैठकों की रूपरेखा भी तय की गई।
बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि दिवंगत कमलेश तिवारी के परिवार और पार्टी पदाधिकारियों की जान को अभी भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में सरकार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन कमलेश तिवारी को जेड श्रेणी की सुरक्षा और प्रमुख पदाधिकारियों को दो-दो गनर दिलाने की व्यवस्था की जाए।