फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hindu and Islam both religion are same.

अलग-अलग नहीं हैं हिंदू मुसलमान, दोनों में समानता

Fri, 20 Feb 2015 09:40 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Feb 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
Hindu and Islam both religion are same.

प्रधानमंत्री के करीबी उद्यमी और हैदराबाद की मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के नवनियुक्त कुलपति जफर सरेशवाला बृहस्पतिवार को मुस्लिम शिक्षा के गढ़ नदवा कॉलेज पहुंचे। वहीं, उन्होंने मोहम्मद इलियास के बयान पर कहा कि हिंदू और इस्लाम में काफी समानता है।

विज्ञापन


मुसलमानों में नरेंद्र मोदी के पक्ष में हवा बनाने के मकसद से आए सरेशवाला ने नदवा के सरपरस्त और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी के साथ मजहबी और सियासी मसलों पर चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने भरोसा दिया कि वक्फ कानून में संशोधन, मुसलमानों की सुरक्षा व शिक्षा के अधिकार मामलों से प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे।

मौलाना आजाद उर्दू विश्वविद्यालय का कैंपस खुलेगा

सरेशवाला ने कहा कि मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी का जो सेंटर को यहां चल रहा है उसे न केवल जारी रखा जाएगा बल्कि यूनिवर्सिटी का लखनऊ कैंपस भी खोला जाएगा। मौलाना सलमान से भी सरेशवाला ने मुलाकात की नदवा कॉलेज का जायजा लिया। शाम को वे दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी विरोध से दुकानें चला रहे चंद लोग

Hindu and Islam both religion are same.

जमीयत उलमा के मोहम्मद इलियास के बयान पर जफर सरेशवाला ने कहा कि हिन्दू धर्म को पढ़ा व समझा है। हिन्दू सनातन धर्म व इस्लाम में काफी समानता है। उन्होंने कहा कि जमीयत के मुफ्ती की अपनी राय है इस तरह के बयानों पर प्रतिक्रिया देना सही नहीं है।

- मोदी विरोध से दुकानें चला रहे चंद लोग

मोदी की मुखालफत करने वाले चंद मुसलमान अगर ऐसा नहीं करेंगे तो उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी। कुछ लोगों के चलते देश के प्रधानमंत्री से सभी नाराज हो जाएं यह मुमकिन नहीं है। मोदी मुसलमानों की बेहतरी के लिए फिक्रमंद हैं। यह आने वाले वक्त में साफ हो जाएगा।

नदवे से 60 साल पुराना है रिश्ता

सरेशवाला का कहना है कि उनका नदवे से 60 साल पुराना रिश्ता है। उन्होंने कहा कि वे हर साल दो-तीन बार नदवा आते हैं और यहां के मौलानाओं से राय मशविरा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed