फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hindi Week Festival is celebrating in lucknow

लखनऊ में 14 से 20 सितंबर तक हिंदी सप्ताह समारोह का अायोजन, 11 कवियों ने लिया हिस्सा

Fri, 15 Sep 2017 10:01 PM IST
amarujala.com- Presented By: अरविंद
amarujala.com- Presented By: अरविंद Updated Fri, 15 Sep 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Hindi Week Festival is celebrating in lucknow
RDSO

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 14 से 20 सितंबर तक हिंदी सप्ताह समारोह मनाया जा रहा है। अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) के महानिदेशक एम हुसैन ने समारोह का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


पढ़ें: ह‌िंदी द‌िवस: गूगल पर हिंदी का प्रयोग करने वालों की संख्या 80 फीसदी तक बढ़ी
विज्ञापन


इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें तकरीबन 11 कवियों ने हिस्सा लिया। समारोह में एक बच्ची ने वाणी वंदना पेश की और संगठन के ही एक सदस्य ने भक्ति गीत सुनाया। इसके लिए महानिदेशक ने दोनों के लिए 2-2 हजार रुपये के नकद ईनाम की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महानिदेशक ने संगठन के संयुक्त निदेशक प्रकाश चंद्रा की मौलिक पुस्तक 'सरल श्री संपूर्ण रामायण' का विमोचन किया। समारोह की प्रदर्शनी में कई व्यवसायिक क्षेत्रों के कार्यों को स्टॉल लगाकर उन्हें हिंदी में पेश किया गया।  

पढ़ें: हिंदी दिवस विशेषः बनारस में रची गई हिंदी की ‘मॉडल’ भाषा

आखिर में महानिदेशक ने भी समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 351 पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed