{"_id":"62f114fd72e2e555092c3eab","slug":"hindi-sansthan-released-the-list-honors-nine-litterateurs-of-up-including-dr-ajay-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल साहित्य सम्मान : हिंदी संस्थान ने जारी की सूची, लखनऊ के डॉ. अजय समेत यूपी के नौ साहित्यकारों को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल साहित्य सम्मान : हिंदी संस्थान ने जारी की सूची, लखनऊ के डॉ. अजय समेत यूपी के नौ साहित्यकारों को सम्मान
Mon, 08 Aug 2022 07:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 Aug 2022 07:35 PM IST
सार
दिल्ली की विमला रस्तोगी को सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान डॉ. अजय प्रसून को, बदायूं से ममता नौगरैया को अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान, अलीगढ़ के शिवाशीष शर्मा को शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, गोरखपुर के संजय वर्मा को लल्ली प्रसाद पांडेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
डॉ अजय प्रसून
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के डॉ. अजय कुमार द्विवेदी (अजय प्रसून) समेत यूपी के नौ साहित्यकारों को बाल साहित्य सम्मान 2021 से सम्मानित किया है। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अंतर्गत बाल साहित्य सम्मान के लिए गठित समिति की बैठक सोमवार को हुई। संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2021 के बाल साहित्य सम्मानों के लिए नामों पर मुहर लगी। बाल साहित्यकारों को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
सूची के मुताबिक दिल्ली की विमला रस्तोगी को सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान दिया जाएगा। सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान डॉ. अजय प्रसून को दिया जाएगा। बदायूं से ममता नौगरैया को अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान, अलीगढ़ के शिवाशीष शर्मा को शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, गोरखपुर के संजय वर्मा को लल्ली प्रसाद पांडेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली के भारतेंदु मिश्र को डॉ. रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान और मथुरा के अंजीव अंजुम को कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, बाराबंकी के डॉ. धीरेंद्र बहादुर सिंह को जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान और बरेली के ललित मोहन राठौर को उमाकांत मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन