फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hindi pattern will be implemented in medical colleges of UP, Medical Education Department in preparation

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा हिंदी पैटर्न, तैयारी में चिकित्सा शिक्षा विभाग

Mon, 17 Oct 2022 07:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Oct 2022 07:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में शुरू करने की मंसा जाहिर की है। मध्य प्रदेश में इस पैटर्न को लागू कर दिया गया है। ऐसे मे प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से नए सिरे से पैटर्न तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
Hindi pattern will be implemented in medical colleges of UP, Medical Education Department in preparation
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में भी हिंदी पैटर्न लागू किया जाएगा। इसे लेकर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पुस्तक तैयार करने की जिम्मेदारी अलग- अलग मेडिकल कॉलेजों को दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में शुरू करने की मंशा जाहिर की है। मध्य प्रदेश में इस पैटर्न को लागू कर दिया गया है। ऐसे मे प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से नए सिरे से पैटर्न तैयार किया जाएगा। क्योंकि यहां विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के प्रोफेसर पहले से ही हिंदी में किताबें लिख चुके हैं। पहले से किताब लिखने वाले विशेषज्ञों की कमेटी भी बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन

 

चिकित्सा शिक्षा विभाग केमुख्य सचिव आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई विधिवत की जाएगी। इसकी कवायद शुरू की जा रही है। हर पहलू का अध्ययन किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता किसी भी कीमत पर कम नहीं होने दी जाएगी। यहां कुछ किताबें पहले से मौजूद हैं। उनकी गुणवत्ता भी परखी जाएगी। फिर नए सिरे से पाठ्यक्रम का पैटर्न निर्धारित किया जाएगा। अलग- अलग चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों को पुस्तकें तैयार करने की जिम्मेदारी दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed