{"_id":"634a32902e796821bd07851d","slug":"hijab-is-important-part-of-islam-says-maulana-kalbe-javad","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मौलाना कल्बे जवाद बोले, हिजाब इस्लाम का अटूट अंग और महिलाओं की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मौलाना कल्बे जवाद बोले, हिजाब इस्लाम का अटूट अंग और महिलाओं की पहचान
Sat, 15 Oct 2022 09:39 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Oct 2022 09:39 AM IST
सार
मौलाना कल्बे जवाद ने कहा है कि हिजाब महिलाओं की तरक्की में बाधक नहीं है। यह इस्लाम का अटूट अंग और मुस्लिम महिलाओं की पहचान है।
विज्ञापन
मौलाना कल्बे जवाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय बेंच के फैसले पर मजलिसे उलमा ए हिंद के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि हिजाब इस्लाम का अटूट अंग और मुस्लिम महिलाओं की पहचान है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मुस्लिम पर्सनल लॉ और मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों व आजादी को महफूज रखेगा। मौलाना जवाद ने कहा कि हिजाब महिलाओं की आजादी और तरक्की में रुकावट नहीं बनता है। इसके हजारों उदाहरण मौजूद हैं। मेरी बेटी ने हिजाब में रहते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय से आठ स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
यह उदाहरण उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो तंज करते हैं कि हिजाब शिक्षा व तरक्की में बाधा है। उन्होंने कहा कि हिजाब की आड़ में मुस्लिम महिलाओं के सम्मान और आजादी पर हमला न किया जाए।
विज्ञापन