फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High-speed surgery will remove cancer from its roots

Lucknow News: हाईपैक सर्जरी जड़ से दूर करेगी कैंसर

Mon, 24 Nov 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
High-speed surgery will remove cancer from its roots
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान मंगा रहा मशीन।
लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में अगले साल से हाइपरथर्मिक इंट्रापेरिटोनियल कीमोथेरेपी (हाईपैक सर्जरी) शुरू हो जाएगी। इसमें सर्जरी के बाद पेट के अंदर गर्म कीमोथेरेपी घोल को प्रसारित करके बची हुई कैंसर कोशिकाओं को नष्ट किया जाता है। इससे कैंसर की बीमारी जड़ से खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

संस्थान के सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग में हाइपरथर्मिक इंट्रापेरिटोनियल कीमोथेरेपी मशीन की खरीद को मंजूरी मिल गई है। अगले महीने तक यह सर्जरी आ जाएगी और जनवरी में प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पेट, बड़ी आंत, अंडाशय और पेट के भीतरी सतह में होने वाले कैंसर के मामलों में सर्जरी के बावजूद उसकी कोशिकाएं बच जाती हैं। इन बची हुई कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए इलेक्ट्रो कीमोथेरेपी की जाती है। साधारण कीमो ग्लूकोज के माध्यम से चढ़ाई जाती है। इसका शरीर के विभिन्न अंगों पर दुष्प्रभाव भी होता है।
विज्ञापन

वहीं, इलेक्ट्रो कीमोथेरेपी मशीन के माध्यम से दी जाने वाली कीमोथेरेपी में दवाई को शरीर के तापमान से कुछ डिग्री ज्यादा गर्म कर शरीर में डाला जाता है। इसके बाद यह दवाई बाहर निकाल ली जाती है। एक तरह से इसके माध्यम से पेट के भीतरी हिस्से को पूरी तरह से धो दिया जाता है। दवाई के साथ कैंसर की कोशिकाएं भी बाहर आ जाती हैं। अभी तक यह प्रक्रिया सिर्फ केजीएमयू और लोहिया संस्थान में ही है। अब इसका लाभ कैंसर संस्थान में भी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed