{"_id":"5d3cac978ebc3e6d0b74d805","slug":"high-security-during-ground-breaking-ceremony-lucknow-news-lko473208525","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में रहेगी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में रहेगी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
विज्ञापन
ब्यूरो की खबर के साथ फोटो इमरान- गोमतीनगर आईजीपी में यूपी इंवेस्टर्स मीट-2 की तैयारियों की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को औद्योगिक निवेश से जुड़े दूसरे भूमि पूजन समारोह में एयरपोर्ट से लेकर समारोह स्थल तक जोनवार सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। इसकी निगरानी 64 मजिस्ट्रेट पुलिस फोर्स के साथ करेंगे। सुरक्षा इंतजाम के पहले जोन में आयोजन स्थल पर गृहमंत्री के लिए मंच रहेगा। सुरक्षा के दूसरे जोन में सभागार में मौजूद अन्य अति विशिष्ट उद्योगपति व निवेशक और तीसरे जोन में समारोह में आमंत्रित अन्य अतिथि रहेंगे। हर जोन में सुरक्षा निगरानी को सुरक्षा बलों के साथ एडीएम स्तर के जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनाती कार्यक्रम शुरू होने से दो घंटा पहले से रहेगी। यह जानकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि तैयारियां परखने को शनिवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने औद्योगिक विकास के साथ जिला व पुलिस प्रशासन के आला अफसरों के साथ गोमती नगर स्थित आईजीपी सभागार से एयरपोर्ट तक फ्लीट रूट से निरीक्षण किया। कुछ जगह एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त मिलने और सफाई न होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल दुरुस्त करने को कहा। एयरपोर्ट पहुंच कर औद्योगिक विकास मंत्री ने नामचीन उद्योगपतियों के निजी विमानों की पार्किंग को डोमेस्टिक टर्मिनल और स्टेट हैंगर स्थल पर पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में हिस्सेदारी को आमंत्रित अतिथियों को सुरक्षित व गुणवत्तायुक्त भोजन की निगरानी का जिम्मा खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) को सौंपा गया है।
विज्ञापन
अस्पतालों में अलर्ट
आयोजन के दौरान राजधानी के एसजीपीजीआई सहित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) व लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हाई एलर्ट संग आपातकालीन चिकित्सा से लेकर इलाज तक के सभी पुख्ता इंतजाम रहेंगे। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर भी स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ सभी संसाधनों से युक्त एंबुलेस वाहनों की भी तैनाती रहेगी।
जैमर की निगरानी में रहेगा मोबाइल नेटवर्क
आयोजन स्थल पर गृहमंत्री की मौजूदगी के बाद से उनकी फ्लीट की रवानगी तक आईजीपी परिसर संग आसपास से जुड़े पांच सौ मीटर दायरे के मोबाइल नेटवर्क का संचालन उच्च क्षमता युक्त जैमर की निगरानी में रहेगा।
सुरक्षा में चार एसपी समेत तीन हजार पुलिसकर्मी
लखनऊ। इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में रविवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की सुरक्षा के मद्देनजर चार पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में तीन हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अफसरों ने शनिवार शाम पूर्वाभ्यास कर एयरपोर्ट से लेकर इंदिरागांधी प्रतिष्ठान तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि एयरपोर्ट से लेकर इंदिरागांधी प्रतिष्ठान तक हर तिराहा, चौराहा व मोड़ पर पुलिस टीम मुस्तैद रहेगी। चार पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में 19 अपर पुलिस अधीक्षक, 36 क्षेत्राधिकारी, 27 प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी, 20 इंस्पेक्टर, 8 वरिष्ठ उपनिरीक्षक, 434 उपनिरीक्षक, 21 महिला उपनिरीक्षक, 420 मुख्य आरक्षी, 6 महिला मुख्य आरक्षी, 1323 आरक्षी, 157 महिला आरक्षी एवं पांच कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा कमांडोज व सादे कपड़ों में पुलिस एवं एलआईयू की टीम मुस्तैद रहेगी। अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए एयरपोर्ट व इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में सेफ हाउस बनाए गए हैं। अस्पताल व होटल सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।