{"_id":"6447b5d46a75d5a1f7088eda","slug":"high-school-topper-shreyanshi-singh-wants-to-become-ias-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: हर रोज सात घंटे पढ़ाई का श्रेयांशी ने टॉपर्स की सूची में बनाया तीसरा स्थान, बताया कैसे मिली कामयाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: हर रोज सात घंटे पढ़ाई का श्रेयांशी ने टॉपर्स की सूची में बनाया तीसरा स्थान, बताया कैसे मिली कामयाब
Tue, 25 Apr 2023 04:46 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Apr 2023 04:46 PM IST
सार
हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाली श्रेयांशी सिंह ने बताया कि वह शिक्षकों के बताए हुए तरीके से परीक्षा की तैयारी कर रही थीं और मोबाइल फोन का बहुत कम इस्तेमाल करती थीं।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिले की टॉपर श्रेयांशी को मिठाई खिलाते प्रधानाचार्य जितेंद्र व साथ में छात्रा के पिता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाली श्रेयांशी सिंह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। श्रेयांशी सिंह सेमरी कस्बे में स्थित राज मांटेसरी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा हैं।
विज्ञापन
वह मूल रूप से अंबेडकर नगर जिले के बनगांव निवासी हैं। इनके पिता अभय नारायण सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदापुर अंबेडकर नगर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं और माता गृहणी हैं। छात्रा ने बताया कि वह नियमित रूप से छह से सात घंटे तक पढ़ाई करती थी और शिक्षकों के बताए हुए तरीकों से हाई स्कूल की परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े - हाईस्कूल में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, सीतापुर की प्रियांशी पहले स्थान पर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए सोशल मीडिया से दूर रहीं टॉपर प्रियांशी सोनी, नहीं लिया कोचिंग-ट्यूशन
बताया कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल वह सिर्फ अपनी पढ़ाई के लिए करती थीं। इसका अनावश्यक प्रयोग करने से वह हमेशा बचती थीं। पढ़ाई के दौरान उन्हें नींद आने की समस्या कभी नहीं महसूस हुई। पढ़ाई करते समय वह हमेशा एकाग्रता के साथ अध्ययन करती थीं। जिसमें माता और पिता सहयोग करते रहे।
छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। श्रेयांशी को 600 में से 586 अंक प्राप्त हुए हैं। संस्कृत में शतप्रतिशत तो सामाजिक विज्ञान में 99 नंबर मिले हैं।