{"_id":"65de596fb7490e5887064a74","slug":"high-school-student-hanged-herself-after-returning-from-exams-lucknow-news-c-13-lko1012-631329-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परीक्षा देकर लौटी हाईस्कूल की छात्रा ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: परीक्षा देकर लौटी हाईस्कूल की छात्रा ने लगाई फांसी
Wed, 28 Feb 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा इलाके में मंगलवार को गणित की परीक्षा देकर लौटी हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगा ली। आत्महत्या की वजह नहीं पता चल सकी। मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
गुडंबा के आदिलनगर निवासी एडवोकेट महेश नंदन श्रीवास्तव की बेटी अक्षिता (16) क्षेत्र के ही एसवीपी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। उसकी बोर्ड परीक्षा चल रही थी। महानगर स्थित डीएवी स्कूल में अक्षिता का परीक्षा केंद्र था। मंगलवार को गणित का पेपर देकर अक्षिता पिता महेश के साथ घर आई। पिता के अनुसार पेपर अच्छा होने से वह खुश थी। इसी खुशी में स्कूल से लौटते समय रास्ते में उसने पानी के बताशे व टिक्की खाई थी। इसके बाद घर आकर अक्षिता अपने ट्यूटर से पढ़ने लगी। फिर घर के प्रथम तल पर स्थित अपने कमरे में जाकर अक्षिता ने फांसी लगा ली।
गुडंबा इंस्पेक्टर नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा के पिता ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की गुजारिश की, जिसके बाद लिखापढ़ी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। ऐसी चर्चा रही कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने बोर्ड परीक्षा के कुछ सवाल गलत होने की बात कही, जिससे अक्षिता ने तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। अक्षिता की मौत से पिता महेश, मां शिखा, बहन अनुभूति व भाई ओजो नंदन श्रीवास्तव रो-रोकर बेहाल हैं।