{"_id":"0704f576ffbc9ceef834d81d605aedc0","slug":"high-court-on-vending-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने में पूरी तरह से लागू करें फेरी नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने में पूरी तरह से लागू करें फेरी नीति
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Aug 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम को छह महीने में पूरी तरह से फेरी नीति लागू करनी होगी।
विज्ञापन
फेरी नीति पर सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने सोमवार को नगर आयुक्त को ये आदेश दिया है।
फेरी नीति को पूरी तरह से लागू न किए जाने को लेकर पटरी दुकानदारों के संगठन की ओर से न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी।
उधर, शासन ने भी मंगलवार को फेरी नीति को लेकर बैठक बुलाई है, जिसमें नगर विकास मंत्री मौजूद रहेंगे। इसे लेकर नगर विकास विभाग की ओर से नगर निगम को पत्र भेजा गया है।
नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय ने याचिका का निस्तारण कर दिया है। छह महीने के अंदर नगर निगम फेरी नीति को पूरी तरह से लागू करेगा।
इसके लिए सर्वे फॉर्म बांटे जा रहे हैं। इसके बाद पटरी दुकानदारों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
यह काम पूरा होने केबाद उनका पंजीकरण किया जाएगा। इसके अलावा वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन भी चिह्नित किए जाएंगे।