{"_id":"5fe584068ebc3e41033e5b1b","slug":"heritage-mission-1-35-lakh-people-applied-in-eight-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरासत अभियान : आठ दिन में 1.35 लाख लोगों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरासत अभियान : आठ दिन में 1.35 लाख लोगों ने किए आवेदन
Fri, 25 Dec 2020 11:47 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : meerut
भूमि विवादों में कमी लाने के लिए शुरू किए गए विशेष वरासत अभियान से आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अभियान के शुरुआती आठ दिनों में ही 1.35 लाख आवेदन आए हैं। दो महीने के भीतर चरणबद्ध ढंग से सभी मामलों में वरासत जारी करने की कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ‘आपकी जमीन-आपका अधिकार- सबको मिले अपना उत्तराधिकार’ के संकल्प के साथ विशेष वरासत अभियान 15 दिसंबर से शुरू हुआ। इस अभियान के शुरुआती आठ दिनों में ही 1,35,686 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 30 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। आने वाले दिनों में आवेदन करने वालों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। इस अभियान से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।