फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Helped by Bihar election results Munawar Rana described Owaisi as Rana Sanga of Muslims

बिहार चुनाव परिणाम से खफा मुनव्वर राना ने ओवैसी को मुसलमानों का राणा सांगा बताया

Fri, 13 Nov 2020 06:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 Nov 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Helped by Bihar election results Munawar Rana described Owaisi as Rana Sanga of Muslims
शायर मुनव्वर राना - फोटो : amar ujala

शायर मुनव्वर राना बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार के लिए काफी हद तक चुनावों में पांच सीट जीतने वाले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को जिम्मेदार मान रहे हैं। उनका कहना है कि ओवैसी नफरत की राजनीति को बढ़ाने में भाजपा की मदद कर रहे हैं। उन्होंने ओवैसी को मुसलमानों का राणा सांगा बताया।

विज्ञापन


मशहूर शायर मुनव्वर राना ने कहा कि बिहार चुनाव में उनकी पार्टी से 5 लोग जीते हैं, लेकिन उन्होंने तमाम लोगों को हराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग मीर जाफर की तरह हैं जो कौम का नुकसान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज मे नफरत खत्म करने के लिए इन्हें नहीं रोका गया तो वो दिन दूर नहीं जब मुसलमानों को दलितों की तरह बस्ती के बाहर जाकर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने साफ किया कि हम शायर हैं, हमें सियासत से लेना देना नहीं है लेकिन देश की गंगा जमुनी तहजीब को बचाने की हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए ओवैसी की तुलना कुत्ते से कर डाली। उन्होंने कहा कि आप कुत्ता पालते हैं उसे खीर देते हैं और वह आपकी रजामंदी से खीर खाता है लेकिन यहां तो कुत्ता बिना किसी की रजामंदी के खीर खा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं उन्होंने ओवैसी की तुलना राणा सांगा से करते हुए कहा कि मुगलों को राणा सांगा ने बुलाया था। उसी तरह यह डेढ़ साल के अंदर ही बंगाल भी चला जाएगा बीजेपी के पास। मुनव्वर राना ने कहा कि अब ओवैसी पश्चिम बंगाल जाने को कह रहा है। वह वहां भी यही करेगा। यह ओवैसी मुल्क को हिंदू राष्ट्र बनाने में बीजेपी की मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हैदराबाद के लोगों का दोगलेपन का इतिहास रहा है। अगर उन्हें 4 से 5 सीट जीतनी है तो वो नफरत की राजनीति के खिलाफ मिलकर भी जीत सकते हैं, लेकिन वो अलग से प्रत्याशी चुनाव में उतार कर भाजपा को फायदा पहुंचाने में लगे हैं।


सीएम पर साधा निशाना
मुनव्वर राना ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने सारे मुकदमे तो वापस करवा लिए हम कुछ कहते हैं तो हमें अवार्ड वापसी गैंग का बताया जाता है, टुकड़े टुकड़े गैंग कह दिया गया। जहां 100-100 लोग गाय के लिए एक व्यक्ति को मार देते हैं वो किस गैंग के हैं। आप आए तो आपने गोश्त बंद करवा दिया इससे जुड़े काम करने वाले 2 से ढाई लाख लोग तो बेरोजगार हो गए। फिर वो लोग क्या करेंगे। चोरी करेंगे,अपराध करेंगे तो आप फिर आप क्या करेंगे। कारोबार बंद होने के बाद लोग करेंगे क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed