फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   helpage india report

हेल्पेज इंडिया की रिपोर्ट : गांव में अभी भी कम, शहर में बुजुर्गों से ज्यादा हो रहा दुर्व्यवहार

Tue, 15 Jun 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
helpage india report
लखनऊ। ग्रामीण इलाकों में संस्कार जिंदा हैं, लेकिन शहर में लोग वृद्धजनों से कैसे पेश आते हैं, ये भूलते जा रहे हैं। ये बातें कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को कहीं। वे हेल्पेज इंडिया द्वारा तैयार सर्वे रिपोर्ट को वेबिनार के दौरान जारी कर रहे थे। रिपोर्ट का निष्कर्ष यही रहा कि 61 फीसदी से अधिक बुजुर्ग दुर्व्यवहार का शिकार हो रहे हैं। इस मौके पर संस्था के निदेशक एके सिंह, श्यामपाल सिंह, पूर्व न्यायाधीश कमलेश्वर नाथ, पूर्व डीजीपी डॉ. विक्रम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे और बुजुर्गों की स्थिति पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट की कुछ खास बातें, जो बताती हैं कि हमें बुजुर्गों के लिए ज्यादा सतर्क और सजग रहना होगा
40 फीसदी से अधिक बुजुर्गों का कहना है कि कोविड के दौरान चिकित्सा देखभाल, दवा के लिए परेशान होना पड़ा।
36.8 फीसदी बुजुर्गों ने भविष्य को अंधकारमय बताया।
42.3 फीसदी बुजुर्ग हर पल उदास रहते हैं।
58 फीसदी से अधिक ने कहा कि कोविड के कारण उनका प्रियजनों से संपर्क प्रभावित हुआ है।
80 फीसदी ने कहा कि कोरोना के कारण उनका टहलने जाना बंद हो गया।
48.7 फीसदी ने कहा कि उनके बच्चे ही उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं।
25.6 फीसदी ने कहा कि उनके साथ मारपीट तक की जाती है।
सुखद संकेत है ये तो
93.3 फीसदी लोग कोविड के उचित व्यवहार से परिचित थे।
80 फीसदी से अधिक लोग टीके के बारे में जानते हैं।
66.2 फीसदी लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed