{"_id":"6ac16f84da328bc1a109f60c","slug":"help-is-not-reaching-families-trapped-inside-in-faizullaganj-lucknow-news-c-13-lko1070-1949729-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फैजुल्लागंज में अंदर फंसे परिवारों को नहीं पहुंच रही मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फैजुल्लागंज में अंदर फंसे परिवारों को नहीं पहुंच रही मदद
विज्ञापन
फैजुल्लागंज में जलभराव।
गुडंबा। फैजुल्लागंज के शारदा नगर और कैलाश विहार में जलभराव से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई परिवार अब भी घरों में फंसे हैं। इनका आरोप है कि राहत कार्य कॉलोनियों के बाहरी हिस्से तक सीमित है। अंदर फंसे लोगों तक राहत सामग्री और मदद नहीं पहुंच रही है।
शारदा नगर में एक होटल के पास रहने वाले कारोबारी रमाकांत शुक्ला पत्नी और तीन बेटियों के साथ घर में हैं। उनकी कक्षा 12 में पढ़ने वाली बड़ी बेटी की परीक्षा चल रही है, इसलिए उसे चौक स्थित बहन के घर भेज दिया है। रमाकांत ने बताया कि आसपास नावें गुजरती हैं, लेकिन नाविकों के मोबाइल नंबर लोगों के पास नहीं हैं। आवाज देने के बावजूद कई बार नाव नहीं रुकती। उन्होंने प्रशासन से नाविकों के नंबर सार्वजनिक कराने की मांग की है, ताकि जरूरतमंद सीधे संपर्क कर सकें।
सूरज साहू ने बताया कि कुछ घरों में चोरी की घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में लोग घर छोड़कर जाने से भी डर रहे हैं। उन्होंने रात में ड्रोन से निगरानी कराने की मांग की है। कैलाश विहार निवासी उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि कई लोग बीमार हैं और जरूरी सामान जुटाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अंदरूनी इलाकों तक राहत पहुंचाने और राहत कार्य तेज करने की मांग की।
विज्ञापन
विधायकों का नाव से पीड़ितों का जायजा
शनिवार को लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा और एमएलसी मुकेश शर्मा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी व पार्षद मान सिंह यादव ने नाव से दाउदनगर, मामा कॉलोनी सहित प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों का हाल जाना और समस्याएं सुनीं। राहत सामग्री भी बांटी। किट में राशन के साथ साबुन, सेनेटरी पैड, मोमबत्ती, माचिस समेत जरूरी सामान शामिल था। ड्रोन से दवा का छिड़काव भी किया गया।