{"_id":"643eca07d5e645202b0df824","slug":"hello-you-must-come-before-may-4-to-cast-your-vote-raebareli-news-c-13-1-190498-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हैलो, आप चार मई से पहले जरूर आ जाना वोट डालने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हैलो, आप चार मई से पहले जरूर आ जाना वोट डालने
Tue, 18 Apr 2023 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 18 Apr 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। हैलो, आप चार मई से पहले जरूर वोट डालने आ जाओ। जीत रहन हवय, लेकिन आप बहुमत देने के लिए चले आव। आने जाने का खर्च देख लिया जाएगा। नगर निकाय के चुनावी मैदान में कूदे दावेदार जीत हासिल करने के लिए परदेश में रहने वाले वोटरों पर डोले डाल रहे हैं। बस उनका एक ही इरादा है कि किसी तरह चुनाव में जीत हासिल की जाए और विरोधियों की धूल चटाई जाए।
जिले में नगर पालिका परिषद रायबरेली और नौ नगर पंचायतों बछरावां, महराजगंज, सलोन, परशदेपुर, नसीराबाद, ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज, शिवगढ़ में इन दिनों निकाय चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। अध्यक्ष और सभासद पद के लिए घमासान मचा है। खासकर अध्यक्ष पद के लिए दाव पेंच खेले जा रहे हैं। प्रमुख दल भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा हर हाल में चुनाव जीतने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। ऐसे में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं को साधने में प्रत्याशी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। परदेश में रह रहे मतदाताओं को साधने के लिए उनको बुलाने के लिए सोशल मीडिया से लेकर फोन के जरिए संपर्क साधकर उनसे चार मई से पहले घर आकर वोट डालने की बात कह रहे हैं।
नगर पंचायत ऊंचाहार में भी निकाय चुनाव का माहौल गर्म है। कुछ मतदाता परदेश में रह रहे हैं। जिनको साधने के लिए प्रत्याशी उनका नंबर लेकर बुलाने के लिए दांव पेंच खेल रहे हैं। प्रत्याशी वोटरों को फोन करके कह रहे हैं कि भइया इज्जत दांव पर लगी है। जीत रहन हवय, लेकिन आप बहुमत देने के लिए चले आव। आने जाने का खर्च देख लिया जाएगा। वोटर भी जल्द घर आकर उनका सपोर्ट करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल अब देखना ये है कि वोटर दावेदारों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।