{"_id":"630d1d9fe72cce73cc1a3cab","slug":"hello-this-is-governer-why-did-not-you-come-school-lucknow-news-lko6458513106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : हेलो, मैं राज्यपाल बोल रहीं हूं, तुम आज स्कूल क्यों नहीं आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : हेलो, मैं राज्यपाल बोल रहीं हूं, तुम आज स्कूल क्यों नहीं आए
Tue, 30 Aug 2022 09:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 09:41 AM IST
सार
विद्यालय में अव्यवस्था व गंदगी देख राज्यपाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्टाफरूम में फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। सभागार में धूल भरी बेंचों और स्टोर रूम में रखे कबाड़ पर नाराज हुईं।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेलो, मैं राज्यपाल बोल रही हूं, तुम आज स्कूल क्यों नहीं आए। स्कूल रोज आया करो, नहीं तो उस दिन का शिक्षण कार्य छूट जाएगा और तुम पीछे रहे जाओगो। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और कक्षा नौ के छात्र रवि (बदला हुआ नाम) के बीच वार्तालाप का यह नजारा था हजरतगंज स्थित नेशनल इंटर कॉलेज का है। सोमवार सुबह राज्यपाल ने कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रों की अनुपस्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। कक्षा नौ के एक छात्र को फोन कर उन्होंने रोज विद्यालय आने को कहा। उन्होंने कक्षा के ब्लैकबोर्ड पर पंजीकृत और उपस्थित छात्रों का विवरण अंकित करवाया, साथ ही छात्रों को प्रेरित किया कि रोज इस प्रक्रिया से उपस्थित सहपाठियों का अंकन स्वयं करेंगे। राज्यपाल ने कला शिक्षिका से बातचीत की और स्टाफरूम में रखी कृतियों को दीवारों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा सात के बच्चों के कला कार्य को सराहा। प्रतिभाशाली छात्रों की प्रतिभा के प्रदर्शन को बेहतरीन अवसरों से जोड़ने के लिए प्रधानाचार्य को निर्देश दिए। इस दौरान एक छात्रा ने खुद से बनाया ग्रीटिंग राज्यपाल को भेंट किया।
विज्ञापन
अव्यवस्था व गंदगी देख जताई नाराजगी
विद्यालय में अव्यवस्था व गंदगी देख राज्यपाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्टाफरूम में फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। सभागार में धूल भरी बेंचों और स्टोर रूम में रखे कबाड़ पर नाराज हुईं। उन्होंने परिसर समेत कक्षाओं की सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षाओं में बच्चों से बात और लैब में संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, जेडी सुरेंद्र तिवारी, डीआईओएस राकेश कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य रामचंद्र समेत कई शिक्षक व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन