फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Helicopter service will start soon for Dudhwa national Park.

Lucknow: दुधवा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जल्द, निजी एयरलाइंस कंपनियों से बातचीत अंतिम दौर में

Mon, 30 Oct 2023 04:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Oct 2023 04:24 PM IST
सार

दुधवा नेशनल पार्क 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। जल्द ही यहां के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Helicopter service will start soon for Dudhwa national Park.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

दुधवा नेशनल पार्क के लिए हेलीकॉप्टर सेवा इसी पर्यटन सत्र में शुरू हो जाएगी। इसके लिए निजी एयरलाइंस कंपनियों से बातचीत अंतिम दौर में है। प्रयास है कि लखनऊ से दुधवा के बीच सप्ताह में कम से कम दो से तीन दिन यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाए।

विज्ञापन


इस सत्र में दुधवा नेशनल पार्क 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि, 15 नवंबर को भैया दूज होने के कारण औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम 16 नवंबर को करने पर विचार किया जा रहा है। लखीमपुर खीरी में दुधवा नेशनल पार्क से करीब पांच किमी की दूरी पर एक हैलीपैड बना हुआ है। यहां गाहे-बगाहे हेलीकॉप्टर उतरते भी हैं। वन विभाग की योजना इसी हैलीपैड पर नियमित सेवा शुरू करने की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निजी अस्पताल में भर्ती डेंगू पीड़ित महिला की मौत, शहर में 37 नए मरीज मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - त्योहार स्पेशल ट्रेन: यूपी-बिहार के लिए चलेंगी 25 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, लगाए जा रहे अतिरिक्त कोच


इसके लिए पर्यटन विभाग की मदद भी ली जा रही है। दुधवा नेशनल पार्क में विभिन्न सुविधाओं के शुल्क में भी काफी कमी की गई है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक ईको पर्यटन की ओर आकर्षित हों। इससे जहां स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, वहीं आम लोग भी प्रकृति के नजदीक आकर वन्यजीवों से परिचित हो सकेंगे। प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव अंजनी कुमार आचार्य ने रविवार और सोमवार को दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटन सत्र की तैयारियों का जायजा भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed