फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Helicopter service between Lucknow and Dudhwa will start from November 25

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: इस दिन से शुरू होगी दुधवा से लखनऊ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा, जानें किराया और सब कुछ

Sat, 23 Nov 2024 12:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Nov 2024 12:06 AM IST
सार

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 नवंबर से दुधवा से लखनऊ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी। आगे पढ़ें और जानें किराया और सब कुछ...

विज्ञापन
Helicopter service between Lucknow and Dudhwa will start from November 25
हेलीकॉप्टर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है। इसके तहत लखनऊ से दुधवा के बीच हेलीकॉप्टर सेवा 25 नवंबर से शुरू होगी। लखनऊ से दुधवा सड़क मार्ग से जाने वाले पर्यटकों को साढ़े चार घंटे का समय लगता था, हेलीकॉप्टर से मात्र एक घंटे लगेंगे।

विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि हेलीकॉप्टर से यात्रा के लिए पर्यटकों को पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। इस सेवा के लिए जेट सर्व एविएशन पर्यटन लिमिटेड के साथ एमओयू किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने दुधवा नेशनल पार्क, कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी व पीलीभीत टाइगर रिजर्व के चूका जैसे ईको टूरिज्म स्थलों पर सुगम आवागमन के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे

इसी क्रम में 25 नवंबर से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ से राजकीय हवाई पट्टी पलिया तक हवाई सेवा का शुभारंभ होगा। इस सुविधा के शुरू होने से और अधिक पर्यटक दुधवा राष्ट्रीय उद्यान आने के लिए आकर्षित होंगे। साथ ही आस-पास के पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में दूसरा गैंडा पुनर्वास केंद्र शुरू कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed