फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy rain warning issued in 12 districts of South and Terai

Lucknow News: दक्षिण और तराई के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 04 Jul 2025 04:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 04:10 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain warning issued in 12 districts of South and Terai

विज्ञापन
- ललितपुर में सर्वाधिक 55 मीमी ओर चित्रकूट में 51 मिमी हुई बारिश
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसूनी ट्रफ लाइन के दक्षिण की ओर खिसकने से बीते दो दिनों से सोनभद्र, मिर्जापुर, ललितपुर, चंदौली, प्रयागराज, चित्रकूट, वाराणसी आदि में अच्छी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के दक्षिणी और तराई हिस्सों के 12 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 48 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी ट्रफ लाइन अब उत्तर की ओर खिसक रहा है इसके असर से आने वाले दो दिनों तक मानसून की सक्रियता मध्य और पश्चिमी यूपी में भी बढ़ेगी। यही वजह है कि मौसम विभाग ने रविवार के लिए पश्चिमी यूपी के मेरठ मंडल, उत्तराखंड और दिल्ली से सटे कुल 10 जिलों भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक ललितपुर में 55 मिलीमीटर तो वहीं चित्रकूट में 51 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस समय ट्रफ उत्तर की ओर शिफ्ट हो रही है। रविवार के बाद पश्चिमी और मध्य यूपी में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


- यहां है भारी बारिश की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी व आसपास के इलाकों में।

-  यहां है मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed