{"_id":"66b5559c87e249e04d09d4f4","slug":"heavy-rain-gave-relief-from-humidity-raebareli-news-c-101-1-rai1002-118042-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेज बारिश ने दी उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेज बारिश ने दी उमस से राहत
Fri, 09 Aug 2024 05:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
महिला थाना के सामने बारिश से सडक़ के बीच गिरा पेड़।
- फोटो : संवाद
रायबरेली। जिले पर मानसून पिछले दो दिन से मेहरबान है। लगातार दूसरे दिन जोरदार बारिश से हर तरफ पानी ही पानी दिखा। उमस से बेहाल चेहरे बारिश से खिल उठे।
बृहस्पतिवार सुबह से बदली छाई रही और दोपहर 12 बजे के बाद जमकर बारिश हुई। करीब दो घंटे की बरसात में शहर का हर कोना पानी से भरा नजर आया। दिन में शाम जैसा नजारा रहा। बारिश होने से लोग काफी खुश नजर आए। स्कूलों में छुट्टी हुई तो बच्चों को घर जाने में दिक्कत हुई। सभी को पानी बंद होने का इंतजार करना पड़ा।
बारिश से शहर के जवाहर विहार, बालापुर, प्रगतिपुरम, नई बाजार, कैपरगंज,सुपर मार्केट, घंटाघर, चिड़ियाखाना, कहारों का अड्डा, अहियारायपुर में जलभराव रहा। शहर के निचले हिस्सों में भी जलभराव रहा। बारिश से सिविल लाइन मोड़ पर सड़क पर पानी भरा रहा तो यातायात में भी ब्रेक लगा। बारिश के बाद कीचड़ होने से आवागमन में भी परेशानी हुई।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज अमेठी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
पेड़ गिरने से छह घंटे गुल रही बिजली
बारिश के दौरान शहर में तहसील रोड पर महिला थाने के पास पेड़ गिर गया। इससे यातायात प्रभावित रहा। तार टूटने से कई मोहल्लों की बिजली छह घंटे गुल रही। पेड़ गिरने से तहसील व विकास भवन जाने वाले मार्ग से वाहन नहीं निकल सके। बिजली की तार टूटने से कैनाल रोड से इंदिरा नगर क्षेत्र की बिजली गुल रही। शाम छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।