फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy rain fall at late night in lucknow

देर रात चली आंधी, गरज चमक के साथ तेज बारिश

Thu, 22 Apr 2021 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain fall at late night in lucknow
राजधानी में बुधवार रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। धूलभरी आंधी चली और गरज-चमक के साथ तेज बौछारें गिरीं।
विज्ञापन

इससे मौसम जहां खुशनुमा हो गया वहीं, कई इलाकों से पेड़ों के गिरने और कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना भी मिली। दूसरी तरफ, मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहेगा।
सुबह से चलीं हवाओं ने धूप के तेवर तीखें नहीं होने दिए। दोपहर में धूप निकली पर लोगों को अपेक्षाकृत कम गर्मी महसूस हुई।
शाम को भी मौसम ठीक रहा, लेकिन रात 11 बजे के बाद मौसम अचानक पलट गया। पहले तो तेज धूल भरी आंधी चली फिर गरज-चमक के तेज बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

इसके चलते कुछ इलाकों में पेड़ों के गिरने की भी सूचनाएं आती रहीं। वहीं, कुछ इलाकों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
परेशान होकर लोगों ने लेसा के हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी भी ली। जहां से उन्हें आंधी-पानी रुकते ही आपूर्ति शुरू होने का आश्वासन दिया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को तापमान 37 और 24 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम खुला और सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed