{"_id":"66484f15112f39bed400de83","slug":"heat-wave-possible-in-lucknow-and-nearby-areas-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: आज-कल लू झेलने के लिए रहें तैयार, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है दिन का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: आज-कल लू झेलने के लिए रहें तैयार, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है दिन का पारा
Sat, 18 May 2024 12:17 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 May 2024 12:17 PM IST
सार
लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में पछुआ चलने से गर्मी बेहाल करने लगी है। दिन का पारा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रहा है। इस सप्ताह दिन का तापमान 45 डिग्री के करीब रह सकता है।
विज्ञापन
बर्फ के गोले खाकर गर्मी से बचने का प्रयास करते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिन के तापमान में लगातार वृद्धि के साथ राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों का अधिकतम तापमान फिर से रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ चला है। उधर, 18 से 20 मई के बीच विकसित हो रहा सिस्टम लू चलने के आसार जता रहा है। लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भी लू चल सकती है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को भी दिन का पारा बृहस्पतिवार की तरह 42.4 डिग्री रहा और रात के तापमान में एक डिग्री से भी कम की वृद्धि रही और न्यूतनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। इस सीजन में तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जीएसटी सहित 92 हजार रुपये किलो, चार महीने में 17 हजार हुई महंगी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली: पांचवें चरण से पहले मनोज पांडेय के सहारे ब्राह्मणों को साधने की कोशिश, कितना पड़ेगा प्रभाव?
45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर गौर करें तो इस सप्ताह दिन का पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है और उसी दौरान लू चलने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 43 से 45 और रात का पारा 27 से 29 के बीच रहने के आसार हैं।