फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   heat wave like situation in Uttar Pradesh.

यूपी में समय से पहले हीट वेव जैसे हालात: मार्च में ही गर्मी के मई जैसे कड़े तेवर, रिकॉर्ड तोड़ने को बेताब पारा

Tue, 22 Mar 2022 10:45 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Mar 2022 10:45 AM IST
सार

मौसम विज्ञानियों ने भी मौसम की चाल को असामान्य करार दिया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण से हवाएं समय से पहले आ गईं, जिससे हीट वेव जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

विज्ञापन
heat wave like situation in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सुबह पहली किरण के साथ तपन और दिन चढ़ने के साथ झुलसाती धूप और गर्म हवाओं का आभास...। अमूमन मई में दिखने वाला मौसम का यह तेवर मंगलवार को ही दिखा, जबकि अभी मार्च बीतने में दस दिन बाकी हैं। गर्मी के यह मिजाज आम आदमी को चौंका रहा है तो मौसम विज्ञानी भी इसे असामान्य करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि दक्षिण से हवाएं समय से पहले आ गईं, जिससे हीट वेव जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

विज्ञापन


बीएसआईपी के वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक कहते हैं कि दिल्ली-लखनऊ में यदि लगातार 10-12 दिन तक 39 डिग्री से अधिक तापमान बना रहता है तो हीट वेव मान लेते हैं। यह मानक मई के हिसाब से है। ऐसे में मार्च में 39 डिग्री के करीब तापमान का पहुंचना असामान्य परिस्थिति को दर्शाता है। इसी तरह दक्षिण की तरफ से आने वाली गर्म हवाएं आमतौर पर मई में चलती हैं, लेकिन मार्च में इसका असर दिख रहा है।
विज्ञापन


माह के अंत तक तापमान में बढ़ोतरी जारी
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सीएम नौटियाल बताते हैं कि 21 मार्च का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा, जो सामान्य से अधिक था। मौसम से मिल रहे संकेत बता रहे हैं कि दिन के समय कुछ समय के लिए छाई बदली रात भर रहती है तो मंगलवार को दिन का तापमान और बढ़ने के आसार हैं। मार्च के अंत तक तापमान में वृद्धि का दौर जारी रह सकता है। बताया कि केरल व अंडमान निकोबार को छोड़ दें तो जितनी वर्षा मार्च तक हो जाती थी, उससे बहुत कम हुई है। इससे भी गर्मी बढ़ रही है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ, जिससे तापमान में कमी नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 30 मार्च को 40 डिग्री था पारा
बीते साल मार्च के तापमान को देखें तो 16 से लेकर 21 मार्च तक यह 34 से 36 डिग्री के आसपास तक था। वहीं, न्यूनतम पारा 18 से 21 डिग्री के करीब था। 30 मार्च को अधिकतम पारा 40 पार गया था।

इस वर्ष मार्च में पारे की रफ्तार

तारीख      अधिकतम     न्यूनतम
21 मार्च     39.0        22.1
20 मार्च     37.2         21.2
19 मार्च      37.0        22.1
18 मार्च       35.8        21.8
17 मार्च       34.8        21.7
16 मार्च        37.2        21.2

बीते साल मार्च में पारे का हाल
तारीख      अधिकतम     न्यूनतम
21 मार्च     35.7    17.9
20 मार्च     35.0     21.4
19 मार्च     34.0    21.2
18 मार्च       35.1   18.7
17 मार्च       34.0   17.9
16 मार्च        34.0   18.7 (आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed