फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heat wave in Lucknow and nearby districts.

भीषण गर्मी ढा रही सितम: 23 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 45 डिग्री पार, वैज्ञानिक बोले- और बढ़ेगा तापमान

Sat, 30 Apr 2022 01:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Apr 2022 01:44 PM IST
सार

अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी सितम ढा रही है। 23 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पारा और चढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
Heat wave in Lucknow and nearby districts.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

अप्रैल और पारे की जुगलबंदी के बीच भीषण गर्मी सितम ढा रही है। ऐसा लग रहा है सूरज इस बार गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर है। लखनऊ में शुक्रवार को पारे ने ऐसी छलांग लगाई कि अप्रैल में गर्मी का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन


दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्शियस अधिक 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 1999 में अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम पारा भी सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्शियस रहा।
विज्ञापन


भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि पारा और चढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता कहते हैं कि हवाओं के पैटर्न में हल्के बदलाव के आसार हैं। इससे पारा थोड़ा सा नीचे आएगा। अगले हफ्ते में 44 डिग्री के आसपास चढ़ता-उतरता रहेगा। उन्होंने कहा कि आमतौर पर अप्रैल में पानी तो बरसता ही है, लेकिन इस वर्ष अप्रैल सूखा ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 साल के औसत से 7 डिग्री अधिक तापमान
वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक डॉ. सीएम नौटियाल कहते हैं कि बीते 30 साल में अप्रैल का औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा है। इस वर्ष अप्रैल में दिन का पारा 45.1 डिग्री पहुंच गया। यानी अधिकतम औसत तापमान से 7 डिग्री अधिक।

47.4 डिग्री के साथ बांदा देश में सबसे गर्म

- यूपी के 9 शहरों में शुक्रवार को दिन का तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक रहा। 47.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा न सिर्फ यूपी में बल्कि देश में सबसे गर्म रहा।
- प्रयागराज में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री और कानपुर में 46.3 डिग्री दर्ज हुआ।

- झांसी में पारे ने 2012 की बराबरी करते हुए 46.2 डिग्री के आंकड़े को छू लिया।
- रायबरेली में पारा 45.4, आगरा में 45.2, वाराणसी व चुर्क (सोनभद्र) में 45-45 डिग्री तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed