फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heart surgery on a child using a pin-sized incision

Lucknow News: पिन के बराबर चीरे से बच्चे की हार्ट सर्जरी

Fri, 20 Mar 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Heart surgery on a child using a pin-sized incision
लखनऊ। कानपुर रोड स्थित कॉर्पोरेट अस्पताल में चार वर्ष के बच्चे की जटिल हार्ट सर्जरी नई ‘कीहोल’ विधि से की गई। इसमें दिल के छेद को बेहद छोटे चीरे से बंद किया गया। मासूम को लंबे समय से फेफड़ों में बार-बार संक्रमण होने के साथ सांस लेने में तकलीफ थी। आमतौर पर इस स्थिति में ओपन हार्ट सर्जरी होती है, जिसमें सीने में सामने की ओर करीब 15 सेमी का चीरा लगाया जाता है।
विज्ञापन

कार्डियक सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. राहुल भूषण ने बताया कि बच्चे के कंधे के नीचे बगल के हिस्से में सेफ्टी पिन जितना छोटा चीरा लगाया गया। फिर उसी रास्ते से ऑपरेशन पूरा किया गया। इस दौरान हृदय को बाईपास मशीन पर रखकर छेद को बंद किया गया। डॉ. राहुल ने बताया कि सर्जरी में करीब तीन घंटे लगे। इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें हड्डी या मांसपेशी को नहीं काटा जाता है और रक्तस्राव भी कम होता है। इससे मरीज की रिकवरी बहुत तेज होती है। सर्जरी के दो दिन बाद बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed