फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hearse stopped and highway blocked, main accused arrested

Lucknow News: शव वाहन रोक हाईवे पर लगाया जाम, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 05 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Hearse stopped and highway blocked, main accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी।
लखनऊ। पीजीआई के सरथुआ गांव में हुई गैंगवार में शटरिंग कारीगर अभिषेक रावत की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अखिलेश गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने रायबरेली रोड पर शव वाहन रोककर जाम लगा दिया। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व आर्थिक सहायता की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के कारण हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही किसान नेता अमर सिंह लोधी भी सैंकड़ों समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने परिजनों से बातचीत की। उन्होंने सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

दबाव बनाने के लिए रची थी गोली लगने की कहानी
आरोपी अखिलेश ने पुलिस और दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए खुद को गोली लगने की झूठी कहानी रची थी। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि उसे गोली नहीं लगी। अखिलेश पर पहले से सात केस दर्ज हैं और वह जिलाबदर भी हो चुका है। पुलिस ने उसके पांच साथियों को हिरासत में लिया है। छानबीन में सामने आया है कि अखिलेश गिरोह बनाकर काम करता था।

पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed