फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hearing on Ajay Kumar Lallu's bail extended.

प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 17 जून को, लल्लू की बेल पर 16 को

Sat, 13 Jun 2020 12:24 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Ajay Kumar Lallu's bail extended.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : amar ujala

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाधी के सचिव संदीप सिंह की अग्रिम जमानत की अर्जी पर पुलिस से केस डायरी तलब करते हुए अगली सुनवाई 17 जून को नियत की है। संदीप ने बस विवाद मामले में अग्रिम जमानत मंजूर किये जाने का आग्रह किया है। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने शुक्रवार को  यह आदेश संदीप की अग्रिम जमानत अर्जी पर दिया। 

विज्ञापन


उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत पर अब 16 जून को सुनवाई होगी। प्रियंका गाधी के सचिव संदीप के वकील जेएन माथुर और नदीम मुर्तजा ने अदालत से कहा कि यह कोई आपराधिक मामला नहीं है और इस मामले में प्राथमिकी राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कराई गई है। 
विज्ञापन


सरकारी वकील ने अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध किया। पिछले मई महीने में पुलिस ने संदीप सिंह और उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।  उनपर आरोप था कि कांग्रेस पार्टी ने प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए जिन 1,000 बसों की सूची उपलब्ध कराई थी उसमें फर्जी कागजात पेश किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप सिंह, अजय लल्लू और अन्य के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में मामला दर्ज हुआ था।  लल्लू बस विवाद मामले में जेल में हैं। उन्हें 20 मई को आगरा में अवैध रूप से धरना प्रदर्शन करने के आरेप में गिरफ्तार किया गया था किन्तु उन्हें उसी दिन जमानत मिल गई थी। 


हालांकि उसके तुरंत बाद लखनऊ पुलिस ने उन्हें दूसरे मामले में गिरफतार कर लिया। उनकी जमानत अर्जी पर शुक्रवार को जस्टिस अताउर रहमान मसूदी कि अदालत मे सुनवाई हुई। अदालत अब लल्लू के मामले में 16 जून को सुनवाई करेगी।
विष्णु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed