{"_id":"67a1c2a755007225dd01da48","slug":"hearing-date-extended-on-congress-mp-s-bail-plea-debate-to-be-held-tomorrow-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस सांसद की जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख बढ़ी, कल होगी बहस, महिला नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस सांसद की जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख बढ़ी, कल होगी बहस, महिला नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप
Tue, 04 Feb 2025 01:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:02 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका पर 5 फरवरी को सुनवाई हुई। मंगलवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका पर मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायाधीश दिनेश नागर की अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं, जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 5 फरवरी तय की।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के वकीलों ने आवश्यक दस्तावेज दाखिल करने के लिए अदालत से एक सप्ताह का समय मांगा जिसे स्वीकार करते हुए न्यायालय ने सुनवाई को आगे बढ़ा दिया। वहीं, बचाव पक्ष के वकीलों ने संसद सत्र का हवाला देते हुए आरोपी सांसद को जमानत देने की अपील की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 17 जनवरी को एक महिला नेता ने सांसद पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने 30 जनवरी को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब अदालत दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही जमानत याचिका पर अंतिम फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन