{"_id":"694aff3e83089576eb02dc28","slug":"healthcare-reaches-workers-free-on-site-health-checkup-scheme-in-lucknow-lucknow-news-c-13-lko1004-1529642-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों तक पहुंची सेहत की सुविधा: लखनऊ में ऑन साइट निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों तक पहुंची सेहत की सुविधा: लखनऊ में ऑन साइट निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण योजना
विज्ञापन
श्रमिकों तक पहुंची सेहत की सुविधा।
लखनऊ। प्रदेश के निर्माण श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने नई पहल शुरू की है। उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू) में पंजीकृत श्रमिकों के लिए ऑन साइट निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का सोमवार को शुभारंभ हुआ। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने मोबाइल हेल्थ यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी भी मौजूद रहे।
मोबाइल मेडिकल यूनिट लखनऊ के विभिन्न निर्माणस्थलों पर श्रमिकों का उनके कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण करेगी, जिससे उन्हें अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। श्रम मंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशील है और स्वस्थ श्रमिक ही सशक्त प्रदेश की आधारशिला होते हैं। वर्तमान में प्रदेश में बीओसीडब्ल्यू बोर्ड के तहत करीब 1.89 करोड़ निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं।
प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एमके शन्मुगा सुंदरम ने बताया कि योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है, जिसमें 10 हजार श्रमिकों की जांच का लक्ष्य तय किया गया है। यह कार्यक्रम लखनऊ के 16 प्रमुख निर्माण स्थलों पर पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक की सीएसआर निधि से संचालित हो रहा है। मोबाइल यूनिट का संचालन गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार वन वर्ल्ड से शुरू हुआ।
विज्ञापन
मोबाइल यूनिट से टीबी, एनीमिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, श्वसन रोग, नेत्र-श्रवण व मानसिक स्वास्थ्य सहित करीब 45 प्रकार की निशुल्क जांच की जाएगी। प्रतिदिन प्रत्येक स्थल पर न्यूनतम 100 श्रमिकों की जांच होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, सहभागी बैंक, योलो हेल्थ फाउंडेशन और बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।