{"_id":"620ea7a2e53b88214d0b0b61","slug":"health-worker-died-in-attack-of-bee-three-injured-lucknow-news-lko6182873197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले में एक की मौत, भाई समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के हमले में एक की मौत, भाई समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मोहनलालगंज के रानीखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार को सुबह खेत जा रहे स्वास्थ्य कर्मी पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बचाने दौड़े उसके भाई को भी मधुमक्खियों ने काटकर जख्मी कर दिया। दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया गया, स्वास्थ्य कर्मचारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मोहनलालगंज के डेहवा मजरा रानीखेड़ा गांव निवासी सोहनलाल यादव (57) स्वास्थ्य विभाग के नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे सोहनलाल अपनी गाय लेकर खेत जा रहे थे। तभी अचानक से एक बाग से उड़े मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। चेहरे व गले पर सैकड़ों मधुमक्खियों के काटने पर वह चीखते हुए वहीं गिर पड़े। सोहनलाल के भाई हरिगोविंद बचाने दौड़े तो मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला कर दिया। दो राहगीरों को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। गांव के लोगों ने धुआं जलाकर मधुमक्खियों को भगाकर दोनों भाइयों समेत चारों लोगों को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सोहनलाल को मृत घोषित कर दिया। हरिगोविंद का इलाज चल रहा है। सोहनलाल की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां व एक बेटा है।