{"_id":"5996a4374f1c1bbd378b47c0","slug":"health-minister-siddhartha-singh-gives-green-signal-to-mobile-blood-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐप के जरिए पता चलेगी रक्त की उपलब्धता, 18 मोबाइल वैन को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐप के जरिए पता चलेगी रक्त की उपलब्धता, 18 मोबाइल वैन को हरी झंडी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल ब्लड वैन को हरी झंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में ब्लड कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन वैन का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा, इन मोबाइल वैन को 1 साल पहले ही मंडलों में रवाना कर देना चाहिए था। पिछली सरकार ने ऐसा नहीं किया, इसका जवाब सपा सरकार को देना होगा।
सिद्धार्थ सिंह ने कहा, हर साल 1000000 यूनिट रक्तदान की जरूरत होती है लेकिन उत्तर प्रदेश में 5.40 लाख के आसपास ही स्वैच्छिक रक्तदान की जरूरत होती है।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने रक्त दान को बढ़ावा देने के लिए सूबे के सभी 18 मंडलों को एक-एक रक्त दान वैन दी है। ये वैन शुक्रवार को मंडलों को रवाना कर दी गईं। वैन के जरिए दूर-दराज के क्षेत्रों में भी रक्तदान शिविर लगाए जा सकेंगे। इसमें रक्त जमा करने का पूरा इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह और परिवार कल्याण मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में इन 18 मोबाइल वैन हो हरी झंडी दिखाई। यह वैन मानव संसाधन से युक्त होंगी जो जिलों में ब्लड बैंकों की डिमांड पर उपलब्ध होगी।
वैन संचालन के लिए अलग से मानव संसाधन उपलब्ध रहेंगे जो शिविरों के आयोजन में पूरी मदद करेंगे। साथ ही ब्लड मोबाइल एप का भी उद्घाटन किया जाएगा। इसके जरिए किसी भी स्थान से ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता का पता आसानी से लग जाएगा।