फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health Minister said in Vip: 5.9 percent people in UP got both doses of corona vaccine, requested the center to increase the supply

विधान परिषद : यूपी में 5.9 फीसदी लोगों को लगीं कोरोना की दोनों खुराक, आपूर्ति बढ़ाने का केंद्र से अनुरोध

Fri, 20 Aug 2021 12:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 20 Aug 2021 12:54 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि होम आइसोलेशन के दौरान कोरोना संक्रमण से हुई मौतों का आंकड़ा नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री विधान परिषद में  कांग्रेस सदस्य दीपक सिंह के सवाल का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन
Health Minister said in Vip: 5.9 percent people in UP got both doses of corona vaccine, requested the center to increase the supply
यूपी विधानसभा

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में 32 फीसदी लोगों को कोरोना टीकेकी पहली डोज मिल चुकी है जबकि, 5.9 प्रतिशत लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर टीकों की आपूर्ति बढ़ाने का अनुरोध भी किया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विधान परिषद में सपा सदस्य शतरुद्र प्रकाश के सवाल का जवाब दे रहे थे। शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के दिए आंकड़े का मतलब है कि यूपी में मात्र डेढ़ करोड़ लोगों को दोनों डोज लगी हैं। क्या भारत सरकार से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं मिल पा रही है? यह भी बताया जाए कि यूपी सरकार ने कितनी वैक्सीन मांगी और इसके सापेक्ष कितनी मिली। सपा के शशांक यादव ने कहा कि दोनों टीके देने का राष्ट्रीय औसत 9.3 प्रतिशत से हम करीब आधे पर हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सप्ताह में एक दिन सिर्फ दूसरी डोज ही लगाई जा रही है। अगर केंद्र से हमें 10 करोड़ वैक्सीन मिल जाए तो हम उसे भी लगाने की स्थिति में हैं। लेकिन, उत्पादन सीमित है। नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सभी राज्यों को निश्चित अनुपात में टीका आपूर्ति का कोटा तय है। सितंबर में आपूर्ति बढ़ने वाली है। इस पर शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि उनके सवाल का जवाब नहीं आया है। उनकी मांग पर अधिष्ठाता नरेश उत्तम ने यह प्रश्न, प्रश्न संदर्भ समिति को भेज दिया गया। साथ ही निर्देश दिए कि जनसंख्या के अनुपात में ज्यादा आपूर्ति की केंद्र से मांग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


328 ऑक्सीजन प्लांट चालू
एक अन्य सवाल में सपा के परवेज अली ने भारत में लगाई जा रहीं सभी तरह की वैक्सीन विदेशों में कहीं सस्ती होने का मुद्दा उठाया। साथ ही टीके पर 150 रुपये सर्विस चार्ज माफ करने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कुल आपूर्ति का 25 प्रतिशत ही निजी अस्पतालों को जा रहा है, जिसके लिए वहां सर्विस चार्ज लिया जाता है। इसके अलावा 5 प्रतिशत जीएसटी लिया जाता है। यह केंद्र सरकार की व्यवस्था है। सरकारी अस्पतालों में हो रही शेष 75 प्रतिशत आपूर्ति को लोगों को मुफ्त दिया जा रहा है।

सपा के मधुकर जेटली के सवाल के जवाब में डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति किए जाने के लिए कुल 555 ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से वर्तमान में 328 चालू हो चुकेहैं। एक साल के दौरान एक भी मेडिकल ऑक्सीजन निर्माण इकाई बंद नहीं हुई है। सपा के आशुतोष सिन्हा ने कहा कि वाराणसी में ऐसे डॉक्टरों की कोविड में ड्यूटी लगा दी गई, जिनके ट्रांसफर दो साल पहले हो चुका है। जिले में संक्रमण से हुई मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की गई? स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सिन्हा इस तरह के विशेष मामले लिखित में देंगे तो निश्चित ही कार्रवाई होगी।


कोरोना से होम आईसोलेशन में हुई मौतों का आंकड़ा नहीं
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि होम आईसोलेशन के दौरान कोरोना संक्रमण से हुई मौतों का आंकड़ा नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री विधान परिषद में  कांग्रेस सदस्य दीपक सिंह के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि इस साल 1 मार्च से 12 मई के बीच 7 लाख 47 हजार 552 स्वस्थ हुए। जबकि इस अवधि में 7645 लोगों की मौत हुई। यह भी बताया कि संक्रमण के आंकड़ों में प्राइवेट लैब में जांच कराने वालों की संख्या भी शामिल होती है।

दीपक सिंह ने कहा कि सीरो सर्वे से साफ हो चुका है कि यूपी में 7 लाख लोगों की मौतें हुईं। इस पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह भी बात रखने लगे। दोनों ओर से सदन में बहस-मुबाहिसा शुरू हो गया। अधिष्ठाता नरेश उत्तम ने जलशक्ति मंत्री से अपना स्थान लेने को होगा। लेकिन, वाद-विवाद जारी रहा। दीपक सिंह वेल में आ गए। उन्होंने कहा कि सरकार के पास जवाब नहीं है। इसलिए मंत्री इस तरह से दखल देकर प्रश्न प्रहर का समय समाप्त करना चाहते हैं।



प्रयागराज में दूध-मावा के 85 फीसदी नमूने मिले अधोमानक
विधान परिषद में नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रयागराज में 1 मार्च से 31 मार्च के बीच दूध के 12 नमूने और मावा के 27 नमूने यानी कुल 39 नमूने लिए गए। इनमें दूध के 8 नमूने और मावा के 26 नमूने अधोमानक पाए गए। अधोमानक पाए गए नमूनों के प्रकरणों में समुचित कार्रवाई की जा रही है। डॉ. दिनेश शर्मा सदन में एमएलसी सुरेश त्रिपाठी के सवाल का जवाब दे रहे थे। अधिष्ठाता नरेश उत्तम ने इस तरह के मामलों को गंभीरता से दिखवाने के सरकार को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed