फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   health dept to conduct random survey of police staff

सिपाहियों का भी रैंडम सर्वे कराएगा स्वास्थ्य विभाग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
health dept to conduct random survey of police staff
लखनऊ। राजधानी में बड़ी संख्या में सिपाहियों के पॉजिटिव निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब इनका भी रैंडम सर्वे कराएगा। हालांकि, यह पहले से चल रहे सर्वे के पूरा होने के बाद होगा। ऐसे में संभव है कि रैंडम सर्वे 30 जून के बाद किया जाए। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग विभिन्न समूह के लोगों के बीच रैंडम सर्वे करवा रहा है। इसमें वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, अनाथाश्रम, किशोर गृह, शहरी मलिन बस्तियों, अस्पताल के कर्मचारियों, हॉस्पिटल में पंजीकरण डेस्क के कर्मियों, सुरक्षा गार्ड, आयुष्मान मित्रों, फार्मास्स्टिों व सेल्समैन आदि की जांच हो रही है। राजधानी में बालगृह और अनाथाश्रम से 100, वृद्धाश्रम से 100 और मलिन बस्तियों से 105 सैंपल लिए गए। इसमें वृद्धाश्रम से एक सैंपल पॉजिटिव मिला। वहीं, बस्तियों में लिए सभी सैंपल निगेटिव आए। रविवार को प्राइवेट चिकित्साकर्मियों के लिए 100 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। बुधवार और गुरुवार को 100 ऑटो चालकों के सैंपल भेजे गए हैं। इसी तरह गुरुवार और शुक्रवार को करीब 120 पटरी दुकानदारों, ठेले खोमचे वालों के सैंपल भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट अभी आनी है। ये सभी सर्वे पूरे होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सिपाहियों का रैंडम सर्वे कराने की योजना बना रहा है। दूसरे चरण में शामिल होंगे सिपाही एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि पहले चरण का रैंडम सर्वे चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद दूसरे चरण में 30 जून के बाद फिर से सैंपलिंग कराई जाएगी। इसमें सिपाहियों को शामिल किया जा सकता है।। इस संबंध में पुलिस प्रशासन के अफसरों को भी अवगत कराया गया है। हालांकि, लॉकडाउन के दौरान 503 सिपाहियों का सैंपल लिया गया था। इसमें सिर्फ दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed