फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health department team is conducting door-to-door survey in hotspot areas of lucknow

लखनऊः हॉटस्पॉट इलाके में घरों तक पहुंच रहा राशन, नमूने लेकर हो रही सेहत की जांच

Fri, 17 Apr 2020 04:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 Apr 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Health department team is conducting door-to-door survey in hotspot areas of lucknow
हॉटस्पॉट इलाके। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के हॉटस्पॉट वाले इलाकों में रोजमर्रा के सामान की आपूर्ति सुधारने के बाद अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम हर घर में जांच कर नमूने लेने का काम कर रही हैं। टीम, हर सदस्य की सेहत की जानकारी का ब्यौरा भी जुटा रही हैं। पुराने लखनऊ के इलाकों में अभी बाहर से सामान नहीं पहुंच पा रहा है। 

विज्ञापन


फूलबाग निवासी राजेश चौरसिया ने बताया कि बुधवार से इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सैंपल लेने का काम कर रही हैं। इसके अलावा घर-घर जाकर यह सर्वे भी किया जा रहा है कि किसी के यहां कोई व्यक्ति सर्दी, जुकाम, बुखार या खांसी से पीड़ित तो नहीं है। राशन पहुंचाने के लिए भी प्रशासन की टीम आई थी। सफाई और सैनिटाइजेशन का काम भी किया गया। 
विज्ञापन


मोहम्मद शादाब ने बताया कि वजीरगंज वार्ड में अस्तबल चारबाग़ के हॉट स्पॉट इलाके को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। गुरुवार को प्रशासन के कई अधिकारी इलाके में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वहां पर रहने वालों का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किया ताकि जरूरत पड़ने पर लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकें। इलाके में हर तरफ सन्नाटा है। अब प्रशासन की ओर से राशन, सब्जी और दूध की भेजी जा रही गाड़ियां लोगों की जरूरत पूरी कर रही हैं। 

अब नहीं आ रही सामान की दिक्कत 

पार्षद संजय सिंह राठौर ने बताया कि विजयखंड 1 में अब सामान की दिक्कत नहीं आ रही है। यहां अब सबसे बड़ी मुश्किल कोरोना संदिग्धों की तलाश करना है।

हर घर तक टीम पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। कोई घर न छूट जाए। सबसे अधिक दिक्कत बीमार लोगों को दवाई की है। कई बार तो दवा आसपास की दुकानों पर नहीं मिलती है।

खुर्रम नगर की हेमा डोलिया के कहना है कि गुरुवार को प्रशासन के लोग आए थे। हर घर पर जाकर यह पूछ रहे थे कि किसको क्या सामान चाहिए। सुबह जरूरी सामान लेकर गाड़ी आई थी। पुलिस की सख्ती बरक़रार है।

सामान लेने खुद निकले लोग  

तालकटोरा के हॉटस्पॉट में रह रहे इमरान का कहना है कि सामान न मिलने की वजह से बीच में दो दिन लोगों ने निकलना शुरू किया। इसके बाद से पुलिस ने काफी सख्ती कर दी है। घर से बाहर निकलते ही पुलिस उन्हें दौड़ा रही है। सभी को घर मे रहने की सख्त हिदायत है। गुरुवार को सब्जी वाला भी नहीं आया है।  

यहां सुधरे हालातः त्रिवेणीनगर के अनवारुल का कहना है कि सील इलाके में कोई समस्या नहीं है। सभासद खुद आये थे। सोशल डिस्टेनसिंग का पालन कराते हुए सभी की समस्या सुनी। इलाके के लोग जागरूक हैं। वहीं रजौली के लल्लन का कहना है कि लोगों को राशन दिया जा चुका है। सब्जी और दूध भी उपलब्ध हो जा रहा है। 

आमदनी रुकी तो परेशानी भी बढ़ी

मो. उस्मान का कहना है कि नजरबाग के हॉटस्पॉट इलाके में 20 फीसदी लोग रोज कमाने वाले है। इनमें अधिकांश लोग रिक्शा चालक और फेरी वाले है।

आमदनी रुकने की वजह से काफी परेशान हैं, सरकार की ओर से दिया जा रहा मुफ्त राशन इन लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। नगर निगम की गाड़ियां भी इन लोगों को खाना नहीं पहुंचा रही हैं। इलाके में निगरानी बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे लोगों में काफी दहशत है।  

पुलिस ने की मदद  
सजल ठाकुर का कहना है कि सदर के हॉटस्पॉट में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छावनी क्षेत्र बेहद संवेदनशील हो गया है, इसलिए पुलिस ने भी सख्ती बढ़ा दी है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही थी, लेकिन गुरुवार को पुलिस ने ग्राउंड पर लोगों की मदद की।

इसमें लोगों को घरों तक दवाइयां पहुंचाने से लेकर दूध, ब्रेड और जरूरी राशन शामिल है, लेकिन पुलिस ने लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया। पुलिस यह आश्वासन देती है कि आवश्यक सामग्री आपके घर पर पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed