फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   health department recruitment in uttar pradesh

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, जल्दी होंगी स्वास्थ्य विभाग में भर्तियां

Wed, 26 Jul 2017 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Jul 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
health department recruitment in uttar pradesh
डेमो
यूपी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 4,688 भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। ये भर्तियां एएनएम, स्टाफ नर्स, पीआरओ, लैब टेक्नीशियन व लैब अटेंडेंट के पदों पर होंगी। संविदा पर होने वाली इन भर्तियों के लिए 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे।
विज्ञापन


इन पदों पर भर्तियां लिखित या प्रयोगात्मक परीक्षाओं के जरिए होंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ये भर्तियां की जाएंगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 18 से 40 वर्ष की उम्र तय की गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन वर्ष की छूट देते हुए अधिकतम उम्र 43 वर्ष रखी गई है।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए यह छूट दो साल और बढ़ाई गई है। यानी 45 वर्ष वाले आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है जबकि एससी, एसटी व ओबीसी के लिए शुल्क 50 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए 50 रुपये का शुल्क तय किया गया है। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध स्टेट बैंक पेमेंट गेटवे के जरिए डेबिट व क्रेडिट कार्ड के साथ ही नेट बैंकिंग के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे

इन पदों के लिए यह है मानदेय

health department recruitment in uttar pradesh
डेमो
एनएचएम के तहत चाइल्ड हेल्थ, मैटरनल हेल्थ, नेशनल प्रोग्राम, नेशनल अरबन हेल्थ मिशन, ब्लड बैंक सहित विभिन्न कार्यक्रमों में यह भर्तियां होंगी। अलग-अलग कार्यक्रमों में अलग-अलग मानदेय दिया जाएगा।

स्टाफ नर्स के लिए 18,150 से लेकर 20,013 रुपये तक का मानदेय तय किया गया है। एएनएम को 10,395 से लेकर 12,128 रुपये मानदेय मिलेगा। लैब टेक्नीशियन के लिए 11 हजार से लेकर 18 हजार रुपये मानदेय रखा गया है। लैब अटेेंडेंट को आठ हजार रुपये मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed