फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health department issued alert: no need to close schools, 188 new cases in the state

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट : स्कूल बंद करने की जरूरत नहीं, प्रदेश में 188 नए केस

Sat, 23 Apr 2022 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 23 Apr 2022 12:09 AM IST
सार

प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 188 नए मामले सामने आए। इससे कुल एक्टिव केस की संख्या 1044 हो गई। बीते 24 घंटों में 123 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। गौतमबुद्ध नगर में 108, गाजियाबाद में 38 और लखनऊ में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।  
 

विज्ञापन
Health department issued alert: no need to close schools, 188 new cases in the state
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मेडिकल कॉलेजों को पूरी तैयारी के निर्देश दिए हैं। हर मेडिकल कॉलेज में 30 बेड का कोविड वार्ड बनाने को कहा गया है। केस बढ़ने पर सरकारी अस्पतालों में भी 10 फीसदी बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों व अन्य सरकारी अस्पतालों में पीकू वार्ड भी बनाए गए हैं। पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमान ने बताया कि अभी स्कूलों को बंद करने की जरूरत नहीं है। 12 साल से ऊपर के सभी बच्चों को टीके का कवच मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदेश में अब तक 31 करोड़ से अधिक टीके की डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन


188 नए केस
प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 188 नए मामले सामने आए। इससे कुल एक्टिव केस की संख्या 1044 हो गई। बीते 24 घंटों में 123 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। गौतमबुद्ध नगर में 108, गाजियाबाद में 38 और लखनऊ में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed