फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health atm will placed in 20 big parks of city

शहर के पार्कों में लगेंगे हेल्थ एटीएम, स्मार्ट सिटी बोर्ड ने दी मंजूरी

Sat, 28 Sep 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Health atm will placed in 20 big parks of city
स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक : शहर के 20 बड़े पार्कों में लगेंगे हेल्थ एटीएम, साथ बुक कैफे भी होगा
विज्ञापन

आपको बीपी नापना है, शुगर की जांच करना है, यह देखना है कि डेंगू तो नहीं है या बुखार-जुकाम में ली जाने वाली दवा पता करनी है तो अब अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जल्द ही लोहिया और जनेश्वर मिश्र सहित शहर के 20 बड़े पार्कों में हेल्थ एटीएम शुरू होने जा रहे हैं। इनसे आपको ये सारी सुविधाएं आसानी से मिल जाएंगी।
इसके साथ ही शहर के प्राथमिक स्कूलों की हालत में सुधार किया जाएगा। वहां स्मार्ट क्लासेज शुरू होंगी। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए ये प्रस्ताव शुक्रवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी बोर्ड के बैठक में पास हुए।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी व नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि पार्कों में हेल्थ एटीएम लगाने पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
हेल्थ एटीएम के साथ बुक कैफे भी होगा। इससे पार्क में टहलने के लिए आने वाले वहां पढ़ भी सकेंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि हेल्थ एटीएम में जांच की सुविधा के साथ सामान्य बीमारी में क्या दवा ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए रजिस्टर्ड चिकित्सक से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात करने की सुविधा भी रहेगी।
डॉक्टर वीसी से बात कर जो दवा लिखेंगे उसका पर्चा भी एटीएम से निकल आएगा। वहीं, अगर डॉक्टर को लगेगा कि किसी विशेषज्ञ के पास दिखाने की जरूरत है तो वह इसकी भी सलाह देगा।
प्राथमिक विद्यालयों में चलेगी स्मार्ट क्लास
शहर के प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए अब स्मार्ट क्लासेज चलेंगी। प्रस्ताव पास होने के बाद जल्द इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर काम शुरू कराया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि स्मार्ट क्लासेज में छात्रों को ऑडियो-वीडियो के माध्यम से भी पढ़ाया जाएगा।

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
सिटी ब्रांडिंग योजना के तहत थीम के आधार पर पार्कों का विकास, वॉल म्यूरल, मूर्ति, पार्क सौंदर्यीकरण, आर्टिस्टिक वॉल पेंटिंग कराई जाएगी। इसके लिए राज्य ललित कला अकादमी से भी समन्वय किया जाएगा। पहले से तैयार पेंटिंग फ्रेमिंग कराकर स्मार्ट सिटी कार्यालय व शासकीय कार्यालयों में लगाई जाएंगी। पुरातत्व महत्व की इमारतों को संरक्षित करने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी को पर्यटन विभाग से धनराशि जल्द न मिलने पर नई योजनाएं बनाने के प्रस्ताव पास हुए। शहर में जीपीएस आधारित साइकिल पॉइंट बनाए जाएंगे। नगरीय परिवहन व्यवस्था बेहतर करने के लिए खाली नजूल जमीन पर पार्किंग बनाई जाएंगी। इसके लिए मेट्रो, सिटी ट्रांसपोर्ट और आटो-टेंपो यूनियन से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed