फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health atm will be stablished from march at hundred places

मार्च तक शहर में लगने लगेंगे हेल्थ एटीएम, 100 स्थानों पर लगेंगे

Wed, 17 Feb 2021 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Health atm will be stablished from march at hundred places
हेल्थ एटीएम लगने से चिकित्सा सुविधा में होगा इजाफा। - फोटो : ??? ?????
शहरवासियों को मार्च तक स्मार्ट सिटी योजना के तहत हेल्थ एटीएम की सुविधा मिलने लगेगी। कुल 100 हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। जेम पोर्टल पर इसकी खरीद का ऑर्डर भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

योजना के तहत हेल्थ एटीएम से टेलीमेडिसिन के जरिए एसजीपीजीआई के विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज के अलावा बीपी, शुगर व यूरिन आदि की जांच सुविधा भी मिलेगी।
हेल्थ एटीएम के बेहतर संचालन के लिए स्वास्थ्यकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। इलाज के लिए यहां से मरीजों को दूसरे अस्पतालों को रेफर भी किया जा सकेगा। एटीएम पर मरीज जेनेरिक दवाओं खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

इस योजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में पहले 20 प्रमुख पार्कों में हेल्थ एटीएम लगाने की योजना थी, जिसे बढ़ाकर अब 100 कर दिया गया है। सर्वे कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज और जांच का शुल्क भी लगेगा
हेल्थ एटीएम के जरिए दी जाने वाली जांच का रियायती शुल्क लिया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों से समय लेकर दिखाने की सुविधा का भी शुल्क रहेगा। मरीजों की जांच और इलाज का रिकॉर्ड भी एसजीपीजीआई के टेलीमेडिसिन हब पर सुरक्षित रखा जाएगा।
200 से अधिक को मिलेगी नौकरी
हेल्थ एटीएम लगने से शहर में 200 से अधिक लोगों को रोजगार भी मिलेगा। योजना के तहत हेल्थ एटीएम के संचालन को लेकर 100 नर्स, 100 कंप्यूटर ऑपरेटर व तीन तकनीकी मैनेजर की नियुक्ति भी की जाएगी। उसका खर्च स्मार्ट सिटी योजना से ही किया जाएगा। हेल्थ एटीएम के लिए 100 कंप्यूटर भी स्मार्ट सिटी कंपनी ही खरीदेगी।
मंडलायुक्त रंजन कुमार ने बताया कि हेल्थ एटीएम की सुविधा जल्द से जल्द शहरवासियों को मिले, इसको लेकर अधिकारियों को तेजी से काम करने का निर्देश दिए गए हैं। हेल्थ एटीएम पर जांच के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से कंसल्टेंसी की भी सुविधा दी जाएगी।

ऑर्डर भी दे दिया गया
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि कोशिश है कि मार्च तक हेल्थ एटीएम लगाने का काम शुरू हो जाए, इसे लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं। एटीएम खरीदने का ऑर्डर भी दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed