फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   health atm kiyosk will start in three month

लखनऊ में तीन माह बाद हेल्थ शुरू हो जाएंगे हेल्थ एटीएम कियोस्क, बदलेगा डिजाइन, टेंडर जारी

Mon, 18 Oct 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
health atm kiyosk will start in three month
लखनऊ। शहर में तीन माह बाद हेल्थ एटीएम-कियोस्क की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। अभी जो हेल्थ एटीएम कियोस्क का मॉडल बना था, उसमें बदलाव कर उसे और बड़ा किया जाएगा, ताकि उसमें एक बेड भी डाला जा सके। बदले डिजाइन के अनुसार शहर में हेल्थ कियोस्क बनाने लगाने वाली कंपनी का चयन करने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी ने टेंडर भी जारी कर दिया है। टेंडर एक नवंबर को खुलेगा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी एससी सिंह ने बताया कि हेल्थ एटीएम आ चुके हैं। उनको कियोस्क बनाकर लगाया जाएगा। कियोस्क की आपूर्ति का टेंडर जारी कर दिया गया है जो एक नवंबर को खुलेगा। अभी लालबाग में स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के सामने मुंबई की कंपनी की ओर से जो हेल्थ एटीएम कियोस्कका मॉडल लगाया गया है, उसका ट्रायल हो गया है। इसके बाद यह तय हुआ है कि कियोस्कके साइज को बढ़ाया जाए ताकि उसमें एक बेड भी डाला जा सके। ताकि जांच के दौरान सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन

जांच के साथ टेलीमेडिसिन की भी सुविधा
जांच के अलावा हेल्थ एटीएम से टेलीमेडिसिन की सुविधा मिलनी है। इसे लेकर पीजीआई से अनुबंध भी हो चुका है। शहर में 100 स्थानों पर हेल्थ एटीएम लगाए जाने हैं। एक कंपनी ने अपने खर्च पर मॉडल के तौर पर भी हेल्थ एटीएम कियोस्क लालबाग में स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के सामने बनाया है। हेल्थ एटीएम के जरिये बीपी, शुगर, सहित कई तरह की जांचें हो सकेंगी। इससे शहरवासियों को एक अच्छी सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed