फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   He slept with the betel nut in his mouth and it got stuck in his lungs.

Lucknow News: मुंह में दबाकर सोते थे सुपारी, फेफड़े में फंसी

Tue, 30 Dec 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
He slept with the betel nut in his mouth and it got stuck in his lungs.
लखनऊ। मुंह में लौंग, सुपारी जैसे पदार्थ दबाकर सोने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। कानपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। सुपारी का टुकड़ा मरीज के फेफड़े में जाकर फंस गया, जिसे जटिल प्रक्रिया करके बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन

डॉ. शुभम अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में 70 वर्षीय महिला निमोनिया की समस्या के साथ आई थीं। घरवालों ने बताया कि उन्हें बार-बार संक्रमण हो रहा है। हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। एक्स-रे और सीटी स्कैन कराने पर फेफड़ों में निमोनिया पाया गया। मरीज को पहले से हृदय संबंधी समस्या के साथ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी थी।
विज्ञापन

निमोनिया की वजह समझने के लिए डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी करने का निर्णय लिया। इसमें देखा गया कि जिस हिस्से में निमोनिया था, वहां फेफड़े के अंदर कोई वस्तु फंसी हुई है। इसे निकालना बेहद जरूरी था। घरवालों को बताकर मरीज को बेहोश करके जटिल प्रक्रिया के माध्यम से यह वस्तु निकाली गई। बाहर आने पर पता चला कि वह सुपारी का टुकड़ा था, जिसे वह रात में मुंह में दबाकर सोती थीं। इसकी वजह से उन्हें बार-बार संक्रमण हो रहा था। सुपारी का टुकड़ा निकालने के बाद हालत में तेजी से सुधार हुआ। पूरी तरह स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस की नली से होकर फेफड़े तक पहुंच जाती हैं वस्तुएं
डॉ. मयंक सोमानी ने बताया कि जब कोई बाहरी चीज सांस के रास्ते फेफड़ों में फंस जाती है, तो उसके आगे का पूरा हिस्सा संक्रमित हो जाता है और वहां मवाद बन सकता है। इस मामले में सुपारी सांस की नली से होते हुए फेफड़े तक पहुंची थी। खांसी की दवा या नेब्यूलाइजर के इस्तेमाल से कई बार ये लक्षण भी धीमे पड़ जाते हैं और एक्स-रे से पता भी नहीं चल पाता कि फेफड़े में कुछ फंसा है। ऐसे में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed