{"_id":"690bb80a952b0267fc01c86c","slug":"he-made-friends-by-hiding-his-religion-when-the-secret-was-revealed-he-started-threatening-him-lucknow-news-c-13-knp1050-1457475-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धर्म छिपाकर दोस्ती की... राज खुला तो धमकाने लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धर्म छिपाकर दोस्ती की... राज खुला तो धमकाने लगा
Thu, 06 Nov 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बालागंज निवासी सुहेल सिद्दीकी ने धर्म छिपाकर स्नातक की छात्रा से दोस्ती की और फिर उनकी आपत्तिजनक तस्वीर हासिल कर धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी छात्रा पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर मारपीट की और घरवालों को धमकाया। डीसीपी साउथ के आदेश पर मंगलवार को आरोपी के खिलाफ कृष्णानगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
कृष्णानगर इलाके में रहने वाली युवती के मुताबिक कुछ माह पहले उनकी आरोपी से मुलाकात हुई। उसने अपना नाम मिश्रा बताया। इसके बाद उससे दोस्ती हो गई और मिलना-जुलना शुरू हो गया।
छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इस बीच पता चला कि आरोपी का असली नाम सुहेल सिद्दीकी है और उसकी सुहेल कार सेल के नाम से दुबग्गा चौराहे पर दुकान है। इस पर उन्होंने आरोपी से दूरी बना ली। इस पर आरोपी भड़क उठा और उनकी फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा से मारपीट की और उनके परिजनों को घर आकर धमकाया।
विज्ञापन
डर के चलते निकलना हुआ दूभर
छात्रा का आरोप है कि घर आते-जाते सुहेल उनका पीछा करने लगा। रास्ते में कई बार उसने छेड़छाड़ भी की। वह विरोध करतीं तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता। छात्रा का कहना है कि डर के चलते उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया। 27 अक्तूबर को छात्रा घर का सामान लेकर वीआईपी रोड आलमबाग से आ रही थी। रास्ते में सुहेल ने उनका हाथ पकड़ लिया और गालियां देते हुए छेड़छाड़ की। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भाग निकलीं।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
छात्रा के मुताबिक उसी दिन उनकी मां ने सुहेल के खिलाफ कृष्णानगर पुलिस से लिखित शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर छात्रा ने डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल से मिलकर शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर मंगलवार को आरोपी सुहेल के खिलाफ कृष्णानगर थाने में केस दर्ज किया गया। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।